Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP Signals 2027 Election Strategy from Mathura with Cow Worship and Sanatan Agenda

यूपी: 'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', ब्रज से भाजपा ने खोले पत्ते; मिशन-2027 के लिए सनातन का एजेंडा

Wed, 18 Nov 2026 02:37 PM IST
Dhirendra Singh तरुण प्रताप सिंह, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
तरुण प्रताप सिंह, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 02:37 PM IST
सार

भाजपा ने मथुरा के परखम में गो-पूजन और चुनावी नारों के साथ मिशन-2027 की रणनीति के सांस्कृतिक पक्ष को सामने रखा। बैठक में सनातन, गो-संरक्षण और राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
BJP Signals 2027 Election Strategy from Mathura with Cow Worship and Sanatan Agenda
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 ब्रज की रज, कान्हा का नाम और गो पूजन...। भाजपा ने मिशन-2027 की चुनावी बिसात पर ब्रजभूमि से सनातन, सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद को धार दी। परखम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-अनुसंधान केंद्र पर सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं ने गोपाष्टमी गो-पूजन कर चुनावी रणभूमि को तिलक लगाया। योजना बैठक में महामंथन के बाद भाजपा ने सनातन और राष्ट्रवाद के सहारे चुनावी रणभूमि जीतने के लिए रोडमैप तैयार किया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ और ‘अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी’ के नारों ने साफ कर दिया कि भाजपा के आगामी चुनावी विमर्श में ब्रज की धार्मिक पहचान, सनातन और राष्ट्रवाद की अहम भूमिका रहने वाली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह रही कि बैठक का मंच भी ऐसा चुना गया, जहां गोवंश संरक्षण और भारतीय संस्कृति का संदेश पहले से ही केंद्र में है। मुख्यमंत्री ने गायों को तिलक लगाया, गुड़-हरा चारा खिलाया और गोमय उत्पादों का अवलोकन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान के साथ गो-संरक्षण को राजनीतिक-सांस्कृतिक विमर्श में स्थापित करने की कवायद के रूप में भी देखा गया।


 
विज्ञापन

सूखी पहाड़ियों का जिक्र कर ताजा की 10 साल पुरानी याद
परखम में दो दिवसीय योजना बैठक के बाद सीएम योगी बरसाना में संत रमेश बाबा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यहां पर उन्होंने दस वर्ष पहले की सूखी पहाड़ियों और वर्तमान की हरियाली का उल्लेख कर भाजपा में धार्मिक धरोहर को सहेजने का संकेत दे दिया। उन्होंने गोसेवा को पूरे क्षेत्र के तीर्थस्थल के रूप में विकसित होने का आधार बताया। संत रमेश बाबा के गो-संरक्षण, कुंडों, पहाड़ियों और यमुना संरक्षण के कार्यों को याद कर उनके संकल्प आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस मौके पर 12 यूनिट के निशुल्क डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन किया। इस तरह परखम से बरसाना तक भाजपा ने गो-आस्था को संत परंपरा, पर्यावरण संरक्षण और लोककल्याण से जोड़कर व्यापक सांस्कृतिक संदेश दिया। चुनावी रणनीति के महामंथन के लिए ब्रज की धरती को चुनना और इन नारों का गूंजना मिशन-2027 के राजनीतिक विमर्श की दिशा के अहम संकेत हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed