{"_id":"680af0dadfde85b65e079625","slug":"upmsp-up-board-result-out-updates-10th-12th-result-sarkari-result-download-marksheet-upresults-nic-in-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी, टॉप-10 में कासगंज की प्रगति; 12वीं में प्राप्त की 8वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी, टॉप-10 में कासगंज की प्रगति; 12वीं में प्राप्त की 8वीं रैंक
Fri, 25 Apr 2025 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:07 PM IST
सार
UPMSP UP Board Result Out 2025: हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। आगरा से यूपी बोर्ड की परीक्षा में करीब एक लाख 23 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
विज्ञापन
रिजल्ट देखते परीक्षार्थी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
UP Board Results 2025: माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ एक लाख 23 हजार परीक्षार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया। आगरा में हाई स्कूल के 94.99 प्रतिशत और इंटर में 76.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में 61890 और इंटर में 61915 छात्र शामिल हुए थे। प्रदेश की टॉप सूची में कासगंज की प्रगति हैं। प्रगति गंजडुडवारे के एनआरएसडी कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने 8वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 9 प्रतिशत गिरा
यूपी बोर्ड 2025 का परिणाम जारी हो गया है। आगरा में हाइई स्कूल का रिजल्ट 94.99 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष 94.28 था। वहीं, इंटरमीडिएट में पिछले साल के मुकाबले 9 प्रतिशत स्तर गिर गया है। इस बार इंटरमीडिएट का रिजल्ट 76.47% रहा।
यूपी बोर्ड 2025 का परिणाम जारी हो गया है। आगरा में हाइई स्कूल का रिजल्ट 94.99 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष 94.28 था। वहीं, इंटरमीडिएट में पिछले साल के मुकाबले 9 प्रतिशत स्तर गिर गया है। इस बार इंटरमीडिएट का रिजल्ट 76.47% रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान कैमरे बंद होने के मामले अवश्य सामने आए, लेकिन नकलची नहीं पकड़े गए। परीक्षाफल के समय छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कई स्कूलों में तैयारी भी की गई है। इससे सभी छात्रों को एक स्थान पर एकत्रित रखा जाए।
संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने बताया कि परीक्षाफल में कम अंक आने पर भी निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।