फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pahalgam attack Pakistani couple sent to Pakistan from agra

Pahalgam Attack: हमले के बाद एक्शन में सरकार, पाकिस्तानी दंपती को आगरा से निकाला; सात हिंदू भी जाएंगे वापस

Fri, 25 Apr 2025 07:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 07:58 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में आ गई है। विजिटर वीजा पर आए पाकिस्तानी दंपती को वापस भेज दिया गया है। इसके साथ ही दयालबाग में रह रहे पाकिस्तानी हिंदुओं को भी घर जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 

 

विज्ञापन
pahalgam attack Pakistani couple sent to Pakistan from agra
डीसीपी सिटी सोनम कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। इनमें पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा निरस्त कर 48 घंटे का समय दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान से आए लोगों को सरकार के निर्देशों के बारे में बताया जा रहा है। आगरा में 9 लोग पाकिस्तान से आए थे। इनमें 1 मुसलिम दंपती, जबकि 7 लोग वहां के हिंदू हैं।
विज्ञापन

 


पाकिस्तान के नौ लोगों की मिली जानकारी
पहलगाम में पर्यटकों पर 22 अप्रैल को हमले के बाद आगरा कमिश्नरेट में भी पाकिस्तान से आए लोगों का रिकार्ड खंगाला गया। इनमें 9 की जानकारी सामने आई। यह लोग विजिटर वीजा पर आए थे। पाकिस्तान से आए फैजान अली और उनकी पत्नी बरखा ताजगंज की मलको गली में अपने रिश्तेदार के घर में रुके हुए थे। उनके पास पुलिस पहुंच गई।

ये भी पढ़ें -  UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट कुछ देर में होगा जारी, हाईस्कूल-इंटर के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दिए ये निर्देश
उनसे कहा गया कि वह जल्द से जल्द भारत छोड़ दें। सरकार के निर्देश के बारे में बताया गया। इस पर फैजान पत्नी के साथ आगरा से पाकिस्तान जाने के लिए निकल गए। इसी तरह दयालबाग में पाकिस्तान से आए 7 हिंदू रह रहे थे। उनसे भी पुलिस ने संपर्क किया। सभी विजिटर वीजा पर आए हुए थे। उन्हें बोला गया कि 48 घंटे में चले जाएं। इस पर उन्होंने 2 दिन में भारत छोड़ने की बात कही है।

ये भी पढ़ें -  UP: पति का इस तरह किया कत्ल, घरवालों को लाश तक न मिली...गैर के प्यार में अंधी पत्नी का खुला कातिल बनने का राज


 
विज्ञापन

पाकिस्तानी दंपती गए वापस
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पाकिस्तान से आए लोगों को वीजा रद होने की जानकारी दी गई है। इस पर दंपती वापस चले गए। वहीं अन्य भी जाने की बात कही है। इन पर स्थानीय थाना पुलिस को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed