फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave the mantra of victory to the BJP Workers in Mathura

मथुरा: उपमुख्यमंत्री ने भाजपाइयों को दिया जीत का मंत्र, कहा- जन-जन तक पहुंचाएं सरकार के काम

Mon, 26 Jul 2021 06:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jul 2021 06:55 PM IST
सार

महावन जाते वक्त उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत वृंदावन कट पर भाजपा जिला व महानगर के पदाधिकारियोें ने किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मजबूत बूथ ही चुनाव में जीत दिलाएगा। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave the mantra of victory to the BJP Workers in Mathura
उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनाव में जीत दिलाएगा। सरकार के कामों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। बता दें कि उपमुख्यमंत्री सोमवार को महावन जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, महापौर मुकेश आर्य बंधु, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, यूपी सहकारी बैंक चेयरमैन तेजवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल आदि थे। इस दौरान भाजपाइयों ने बंदरों से निजात और यमुना में गिरते नालों को रोकने के लिए उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने बंदरों का उठाया मुद्दा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा पहुंचने पर महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी और पार्षद रामदास चतुर्वेदी समेत अन्य ने बंदरों का मुद्दा उठाते हुए निजात दिलाने की मांग की। महामंत्री ने कहा कि पुल और सड़कों का तो जाल बिछ गया, लेकिन पेयजल संकट दूर नहीं हुआ। बंदरों का आतंक खत्म नहीं हुआ। इसका समाधान होना चाहिए। मौर्य ने आश्वस्त किया कि जल्द ही बंदरों से निजात दिलवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान स्वामी को मिलेगा मुआवजा
बरसाना के वेदप्रकाश अग्रवाल की दुकान में आग लगने से आर्थिक संकट पैदा हो गया है। मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कार्यकर्ता को मुआवजा दिलाए जाने की मांग रखी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।

मथुरा पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिलाध्यक्ष ने उन्हें 51 किलो की फूलों की माला पहनाई। भाजपा नेत्री श्वेता सिंह ने अपने हाथों से बनाई पेंटिंग उप मुख्यमंत्री को भेंट की। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed