फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu in mainpuri

नगला सुखू में बुखार के साथ डेंगू ने पसारे पैर

Mon, 23 Sep 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
dengu in mainpuri
भोगांव के नगला सुखु में फैली पड़ी गंदगी - फोटो : MAINPURI
भोगांव। शहर के मोहल्ला नगला निरंजन के बाद अब भोगांव क्षेत्र का गांव नगला सुखु (नगला बंबा) डेंगू की चपेट में है। गांव के एक युवक की डेंगू से मौत हो चुकी है। वहीं तीन अन्य लोगों में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। 13 से अधिक लोगों को बुखार आ रहा है। गांव में फैली गंदगी और जलभराव के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के गांव नहीं पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगला सुखु निवासी संदीप उर्फ साहुल यादव (25) की डेंगू से मौत हो चुकी है। गांव में 13 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए। जिन्हें उपचार के लिए बाहर भेजा गया है। बुखार से पीड़ित 13 अन्य मरीज गांव में ही एक निजी डॉक्टर से उपचार ले रहे हैं। डेंगू से युवक की मौत के बाद भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में मानवी यादव, कौशलेंद्र , नेहा कुमारी, अजंट सिंह सहित कई अन्य लोग बुखार की चपेट में हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में टीम न पहुंचने पर प्रदर्शन किया। कच्ची गलियां होने के कारण गांव में जगह जगह जलभराव है। सफाईकर्मी के न आने से चारों ओर गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

ज्ञान सिंह (50) पुत्र लालाराम बुखार से पीड़ित चले आ रहे हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें डेंगू के लक्षण पाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला सुखु निवासी सात वर्षीय कन्हैया पुत्र राजवीर सिंह को तीन दिन पहले बुखार आया। स्थानीय डॉक्टर को दिखाने के बाद परिजन उसे मैनपुरी प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। जहां टेस्ट आदि के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है।
नगला सुखु निवासी 42 वर्षीय रामदेवी पत्नी उमेश को दो दिन पहले ही बुखार आया। परिजन उन्हें मैनपुरी ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने डेंगू की पुष्टि की है।

नगला सुखु में टीम नहीं पहुंची है, इसकी जानकारी नहीं है। प्रभारी चिकित्साधिकारी भोगांव को निर्देश दिए गए हैं कि गांव में टीम के साथ पहुंचकर मरीजों की जांच करें तथा पीड़ितों को उपचार दिलाएं।
-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed