{"_id":"6093f0688ebc3e8d2f36ca0b","slug":"demand-of-remdesivir-injection-cmo-firozabad-stocked-in-office-get-in-1800-rupees-only","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं चुकानी होगी महंगी कीमत: फिरोजाबाद सीएमओ कार्यालय से महज 1800 रुपये में मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चुकानी होगी महंगी कीमत: फिरोजाबाद सीएमओ कार्यालय से महज 1800 रुपये में मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन
Fri, 07 May 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 07 May 2021 12:08 AM IST
सार
सीएमओ कार्यालय के स्टोर से मिलेगा इंजेक्शन, कोरोना की रिपोर्ट होना अनिवार्य
विज्ञापन
रेमेडिसिविर इंजेक्शन
- फोटो : PTI
विस्तार
फिरोजाबाद में अब रेमडेसिवर इंजेक्शन के लिए लोगों को महंगी कीमत नहीं चुकानी होगी। निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग कम दामों पर इंजेक्शन की व्यवस्था कराएगा। इसके लिए चिकित्सक के पर्चे के साथ मरीज की कोरोना रिपोर्ट, आईडी व आधार कार्ड लगाना होगा। इसके साथ ही 1800 रुपये रेडक्रॉस सोसाइटी में जमा कराने होंगे। अभी तक 10 लोगों ने रेमडेसिवर इंजेक्शन प्राप्त किए हैं।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शन की खासी किल्लत हो गई है। जिले में किसी भी मेडिकल स्टोर पर रमेडेसिविर इंजेक्शन नहीं है। किल्लत के कारण लोग अपनों को बचाने के लिए 15 से 25 हजार रुपये तक में इंजेक्शन खरीद रहे थे। हालांकि अब शासन ने मरीजों को राहत देने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। आवश्यकता पड़ने पर मरीज को तीन डोज सीएमओ स्टोर से उपलब्ध कराई जाएंगी।
रेमडेसिविर की तीन डोज के लिए तीमारदार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी में 1800 रुपये की रसीद कटवानी होगी। इसका 75 प्रतिशत रुपये मेडिकल कॉर्पोरेशन को जाएगा और 25 प्रतिशत धनराशि रेडक्रॉस सोसाइटी में जमा होगी।
विज्ञापन
लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन देने के लिए शासन से नए निर्देश आए हैं। गाइडलाइन के अनुसार 10 लोगों को इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके लिए चिकित्सक का पर्चा, कोरोना की रिपोर्ट सहित अन्य मानक हैं। - डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
ये भी पढ़ें- शर्मनाक: कक्षा दस की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, घर से बुलाकर ले गया था आरोपी युवक
ये भी पढ़ें- दरोगा प्रशांत यादव हत्याकांड : आरोपी के भाई का कोर्ट में बयान दर्ज, जल्द लगेगी चार्जशीट