{"_id":"69c6f1dda3f9530455062c26","slug":"delhi-sarai-rohilla-agra-news-c-364-1-ag11018-126917-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कैंट स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली सराय रोहिल्ला–अशोक नगर विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कैंट स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली सराय रोहिल्ला–अशोक नगर विशेष ट्रेन
विज्ञापन
आगरा। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों का सफर आसान करने के लिए रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला–अशोक नगर विशेष ट्रेन की घोषणा की है। ये ट्रेन 11 अप्रैल को दिल्ली से चलेगी और इसका ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर भी होगा। स्थानीय यात्रियों को झांसी, ग्वालियर और अशोक नगर तक सीधी यात्रा का विकल्प मिलेगा।
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 04004, 11 अप्रैल को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर फरीदाबाद, कोसीकलां, मथुरा जंक्शन के रास्ते शाम 05:10 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और 05:15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04003, 15 अप्रैल को अशोक नगर से चलकर 16 अप्रैल को रात 2:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसमें एक एसी तृतीय, दो स्लीपर, 19 जनरल, दो एसएलआर समेत 24 कोच रहेंगे।