{"_id":"63baf3ac5f0bd15e2d6cc8cd","slug":"delhi-kanjhawala-case-nidhi-did-not-come-to-court-on-dates-in-agra-so-bailiff-was-summoned","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Kanjhawala Case: तारीखों पर कोर्ट नहीं आती थी निधि, जमानतदार को किया गया तलब, टीम दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Kanjhawala Case: तारीखों पर कोर्ट नहीं आती थी निधि, जमानतदार को किया गया तलब, टीम दिल्ली रवाना
Sun, 08 Jan 2023 10:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:17 PM IST
सार
दिल्ली के कंझावला केस में गवाह के तौर पर सामने आई निधि गांजा तस्करी के आरोप में आगरा में जेल जा चुकी है। जीआरपी ने बताया कि वह तारीखों पर भी नहीं आती थी।
विज्ञापन
आगरा स्टेशन पर पकड़ी गई निधि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सुल्तानपुरी मामले में गवाह के तौर पर पेश की गई निधि के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दो साल पहले इसे आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया था। उसके साथ दो युवक भी पकड़े गए थे। तीनों से 30 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। अब वो जमानत पर है। निधि के बारे में पूरी जानकारी के लिए एक टीम को जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है।
ज्ञात हो कि दिल्ली में 31 दिसंबर 2022 की रात को घटना हुई थी। आरोप है कि अंजलि को कार सवारों ने 12 किलोमीटर तक घसीटा था। जब यह घटना हुई, तब अंजलि के साथ स्कूटी पर सुल्तानपुरी की निधि भी थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। निधि गवाह के रूप में दिल्ली पुलिस के सामने आई है। अब उसको लेकर एक खुलासा आगरा में भी हुआ है।
विज्ञापन
एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि 6 दिसंबर 2020 को आगरा कैंट स्टेशन पर चेकिंग में प्लेटफार्म नंबर तीन पर दो युवक और एक युवती को पकड़ा गया था। इनके पास 30 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। आरोपियों में सुल्तानपुरी सी-7/11 झुग्गी नंबर एक पोस्ट और थाना सुल्तानपुरी, नॉर्थ दिल्ली निवासी निधि, नई दिल्ली निवासी समीर उर्फ माही और रवि कुमार थे। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा था। आगरा कैंट पर पकड़ी गई निधि का पता और पिता का नाम, अंजलि के सहेली निधि से मिल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस टीम कर रही जांच
एसपी जीआरपी के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद जनवरी 2021 के दूसरे सप्ताह में चार्जशीट लगा दी गई। मामले में निधि को जमानत मिल गई थी। अब केस कोर्ट में चल रहा है। निधि कई तारीखों पर कोर्ट में पेश नहीं हुई थी। इस पर कोर्ट से जानकारी मिली थी। जमानतदार को बुलाया गया। वहीं एक टीम को दिल्ली भेजा गया है, जिससे स्पष्ट हो जाए कि अंजलि केस में गवाह के रूप में सामने आई निधि गांजा तस्करी में पकड़ी गई थी या यह कोई और है ?
विज्ञापन
ज्ञात हो कि दिल्ली में 31 दिसंबर 2022 की रात को घटना हुई थी। आरोप है कि अंजलि को कार सवारों ने 12 किलोमीटर तक घसीटा था। जब यह घटना हुई, तब अंजलि के साथ स्कूटी पर सुल्तानपुरी की निधि भी थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। निधि गवाह के रूप में दिल्ली पुलिस के सामने आई है। अब उसको लेकर एक खुलासा आगरा में भी हुआ है।
विज्ञापन
एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि 6 दिसंबर 2020 को आगरा कैंट स्टेशन पर चेकिंग में प्लेटफार्म नंबर तीन पर दो युवक और एक युवती को पकड़ा गया था। इनके पास 30 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। आरोपियों में सुल्तानपुरी सी-7/11 झुग्गी नंबर एक पोस्ट और थाना सुल्तानपुरी, नॉर्थ दिल्ली निवासी निधि, नई दिल्ली निवासी समीर उर्फ माही और रवि कुमार थे। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा था। आगरा कैंट पर पकड़ी गई निधि का पता और पिता का नाम, अंजलि के सहेली निधि से मिल रहा है।
गांजा मंगवाने वाले दीपक का नहीं चला पता
जीआरपी की पूछताछ में निधि ने बताया था कि वह तेलंगाना के सिकंदराबाद से गांजा लेकर आई है। उससे दिल्ली के दीपक ने गांजा मंगवाया था। रवि और समीर ने स्वयं के लिए गांजा लेकर आने की बात कही थी। निधि ने यह भी बताया था कि वह आगरा कैंट पर ट्रेन से उतरने के बाद बस से दिल्ली जाती। वहां दीपक को गांजा दे देती। मगर, उससे पहले ही पकड़ ली गई। इसके लिए उसे दस हजार रुपये भी मिलते।पुलिस ने दीपक के बारे में जानकारी के लिए निधि के मोबाइल की जांच की थी। मगर, दो साल में भी दीपक के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। अब अंजलि केस के आरोपियों में भी एक दीपक का नाम है, ऐसे में पुलिस के सामने जांच का एक विषय यह भी है कि निधि के दीपक का कोई संबंध अंजलि केस के दीपक से है या नहीं।