Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delays regarding dance and tea created distance in the relationship.

Agra News: डांस और चाय में देरी ने बढ़ा दी रिश्ते में दूरी

Mon, 16 Nov 2026 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Delays regarding dance and tea created distance in the relationship.
आगरा। सात जन्मों तक साथ निभाने के संकल्प के साथ लिए गए सात फेरे की डोर छोटे-छोटे विवादों और अहंकार के चलते सालभर में ही कमजोर होकर टूटने लगी है। ऐसे ही दो मामले रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में देखने को मिले। पत्नी के देवी जागरण में डांस कर लेने और चाय देने में देरी होने मात्र से रिश्तों में दरार पड़ गई। मनमुटाव इतना गहरा हो गया है कि काउंसलरों की तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों दंपतियों के रिश्तों की गाड़ी पटरी पर नहीं लौट सकी।
विज्ञापन





मामला 1: जागरण में पत्नी के डांस से भड़के पति ने छोड़ा हाथ

धनौली के रहने वाले एक युवक की शादी 18 नवंबर 2025 को रुनकता की युवती से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन मोहल्ले में देवी जागरण के दौरान पत्नी के डांस करने पर पति भड़क गया। गुस्से में पत्नी की पिटाई कर दी, जिसके बाद मायके वाले युवती को अपने साथ घर ले गए और मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। दो तारीखों के बाद काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पत्नी दोबारा ससुराल आई। कुछ दिन बाद घर में जन्मदिन उत्सव के दौरान नृत्य करने पर युवक ने फिर से पत्नी को पीट दिया। इनका विवाद दोबारा परिवार परामर्श केंद्र की देहरी पर आ गया। रविवार को इस मामले की चौथी तारीख थी, लेकिन दोनों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। काउंसलर ने मामले की अगली तारीख तय की है।
विज्ञापन




मामला 2: चाय में देरी पर गुस्साई पत्नी ने काट डाले महंगे कपड़े
चमरौली के युवक और राजपुर चुंगी की युवती की शादी 4 नवंबर 2024 को हुई थी। शादी के बाद से ही घर में छोटी-छोटी बातों पर इनके बीच कहासुनी और कलह शुरू हो गई। एक दिन युवती को समय पर चाय न मिलने पर विवाद इतना बढ़ा कि शादी में मिले महंगे सूट और साड़ियों को कैंची से काट डाला। युवती छत से कूदकर मायके चली गई। ससुराल पक्ष के खिलाफ उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करा दी। मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। रविवार को इस मामले की 7वीं तारीख थी। दोनों पक्षों में सुलह की कोशिशें नाकाम रहीं। जिसके बाद यह मामला अब कोर्ट पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





केंद्र में काउंसलर दो से तीन तारीखों में दंपतियों के बीच समझौते का प्रयास करते हैं। सहमति न बनने और सुलह की गुंजाइश दिखने पर अगली तारीख दी जाती है, नहीं तो मामला कोर्ट पहुंचता है। -प्रीता, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed