{"_id":"615741688ebc3e7637774665","slug":"decoration-contractors-bangle-warehouse-owners-do-not-accept-the-agreement-agra-news-agr509798829","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेकोरेशन ठेकेदारों-चूड़ी गोदाम स्वामियों को मंजूर नहीं समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेकोरेशन ठेकेदारों-चूड़ी गोदाम स्वामियों को मंजूर नहीं समझौता
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! बगिया मोहल्ला में बैठक करते चूड़ी छपाई कारीगर
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। चूड़ी विक्रेता संघ ने विगत 30 सितंबर को चूड़ी छपाई कामगारों की मेहनताना बढ़ोतरी संबंधी समझौते को मानने से इनकार कर दिया है। चूड़ी विक्रेता संघ के अनुसार एएलसी की मौजूदगी में हुई समझौता वार्ता में शामिल लोग संघ के अधिकृत सदस्य अथवा पदाधिकारी नहीं थे।
विगत 30 सितंबर को चूूड़ी छपाई श्रमिकों और चूड़ी डेकोरेशन ठेकेदार-गोदाम स्वामियों के बीच समझौते पर अभी भी आम सहमति नहीं बन सकी है। शुक्रवार को चूड़ी विक्रेता संघ की बैठक में अधिसंख्य चूड़ी डेकोरेशन ठेकेदारों और चूड़ी गोदाम स्वामियों ने तीस सितंबर को एएलसी की मौजूदगी में हुई समझौता वार्ता को नकार दिया।
चूड़ी विक्रेता संघ के कपिल अग्रवाल ने कहा कि जबरदस्ती और एकतरफा लागू किए गए समझौते को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा अन्यथा की स्थिति में चूड़ी गोदाम एवं डेकोरेशन ठेकेदार अपना कारोबार बंद कर हड़ताल करेंगे। बैठक में प्रदीप गुप्ता, सत्यदेव, रामकुमार, नितिन कुमार, राकेश कुमार, विवेक,अमर गुप्ता, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
दो साल से चूड़ी डेकोरेशन व्यापार की स्थिति काफी खराब है। बृहस्पतिवार को छपाई श्रमिकों के साथ समझौता करने वाले लोग संघ के सदस्य नहीं हैं। आम सहमति के आधार पर चूड़ी डेकोरेशन कामगारों के मेहनताने में बढ़ोतरी की जाए।
अनिल मैनेजर, चूड़ी विक्रेता संघ