फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   debt ridden shoe trader committed suicide now suicide note is going viral wrote something like debtors shocked

UP: कर्ज में डूबे जूता व्यापारी ने दी जान, अब वायरल हो रहा सुसाइड नोट; लिखा कुछ ऐसा...कर्जदारों के उड़े होश

Wed, 12 Mar 2025 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 10:24 AM IST
सार

कर्ज से दबे जूता कारोबारी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दी। उसके स्कूटर की डिकी से सुसाइड नोट मिला है। ये सुसाइड नोट तेजी से वायरल हो रहा है। वजह है कि इस सुसाइड नोट में व्यापारी ने कुछ ऐसा लिखा है कि तगादा करना तो दूर, कर्जदार उसके घर की तरफ देखेंगे भी नहीं....

 

विज्ञापन
debt ridden shoe trader committed suicide now suicide note is going viral wrote something like debtors shocked
कर्ज में डूबे कारोबारी ने ट्रेन से कटकर दी जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। क्यों मैं बहुत परेशान हो चुका हूं। व्यापार में बहुत नुकसान हो गया है। काफी रकम व्यापारियों के पास डूब गई है। उसका ब्याज भरना पड़ रहा है। मेरे बाद कोई भी पर्ची वाला मेरे परिवार को परेशान करे तो वो मेरी माैत का जिम्मेदार होगा। कमला नगर के रहने वाले जूता व्यापारी घनश्याम दास तनवानी ने अपने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया है। उनकी माैत से परिवार का हाल बेहाल है। बेटा सदमे में है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

व्यापारी घनश्याम दास तनवानी की हींग की मंडी में जीएस ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। वह जूते की ट्रेडिंग का कारोबार करते थे। रविवार दोपहर को वह कमला नगर स्थित भांजे की बेकरी पर पहुंचे थे। स्कूटर खड़ा करके बाल कटवाने की कहकर गए थे। इसके बाद लाैटकर नहीं आए। बाद में उनका शव सिकंदरा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मिला था। स्कूटर की डिकी में मोबाइल और सुसाइड नोट मिला। इसमें उन्होंने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी थी।


ये भी पढ़ें -  Holi 2025: सड़क पर पुलिस, ड्रोन से भी निगरानी, होली पर भूल से भी नहीं करें ये गलतियां...जो जाएंगे जेल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की माैत से बेटे का हाल-बेहाल है। हर कोई उसे संभाल रहा है। परिजन ने बताया कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर काैन पर्ची वाले परेशान कर रहे थे। इस बारे में बाजार से पता करेंगे। इसके बाद ही आगे कुछ सोचेंगे। तब तक परिवार की स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष कमला नगर ने बताया कि व्यापारी का सुसाइड नोट मिला है। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। अगर, वो तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: ताज की सुरक्षा में फिर सेंध, अब सिगरेट का धुआं उड़ा; इन सवालों के CISF पर नहीं जवाब


 
विज्ञापन

पर्ची से चलता है कारोबार
शहर के जूता बाजार हींग की मंडी में पर्ची से बड़े स्तर पर कारोबार चल रहा है। दुकानदार माल लेने के बाद पर्ची देते हैं। यह पर्ची विक्रेता ब्याज पर रकम देने वाले के पास लेकर पहुंचते हैं। पर्ची देने पर व्यापारी को भुगतान कर दिया जाता है। इसके बाद पर्ची में निर्धारित समय के बाद कैश लेने के लिए दुकानदार से ब्याज सहित रकम वसूल की जाती है। हींग की मंडी में छोटे व्यापारी से लेकर बड़े व्यापारी तक पर्ची सिस्टम से व्यापार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed