फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death was committed under suspicious circumstances video before death went viral

Agra: संदिग्ध हालत में कंपाउंडर की गई जान, मौत से पहले का वीडियो हुआ वायरल; परिजनों ने लगाया ये आरोप

Mon, 04 Nov 2024 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 01:13 PM IST
सार

कंपाउंडर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके शव को ई-रिक्शा चालक घर लेकर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Death was committed under suspicious circumstances video before death went viral
कंपाउंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बारह खंभा (शाहगंज) में युवकों ने कंपाउंडर की पिटाई लगाई। पीड़ित ने पुलिस चाैकी पर शिकायत की। इससे नाराज आरोपियों ने सोमवार रात को फिर घेर लिया। पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह शव घर के बाहर फेंककर भाग गए। पता चलने पर परिजन ने हंगामा किया। पुलिस ने 5 के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी घर से फरार हैं। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजन ने जाम लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन






 

नगला प्यारे सोहल्ला, सदर निवासी करन सिंह (40) बरवाली गली, शाहगंज में एक चिकित्सक की क्लीनिक पर कंपाउंडर थे। उन्हें भी लोग डाॅक्टर कहकर बुलाते थे। पत्नी प्रेमवती ने बताया कि बरवाली गली निवासी गुल्ले और उसके साथियों ने 2 नवंबर की रात पति की पिटाई लगाई। आसपास के लोगों ने उन्हें बचा लिया। रविवार रात 9 बजे पति क्लीनिक से घर लौट रहे थे। बरवाली गली के पास नाले किनारे गुल्ले और टीटा ने साथियों के साथ उन्हें फिर घेर लिया। पिटाई के बाद नाले में फेंककर भाग गए। लोगों ने उन्हें नाले से निकाला। पति ने एक टंकी पर लगे नल पर हाथ-पैर और सिर को साफ किया। बाद में सराय ख्वाजा पुलिस चौकी पर शिकायत करने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद उन्हें घर भेज दिया। मगर, वो घर नहीं पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर गुल्ले और टीटा ने करन सिंह को रास्ते में दोबारा घेर लिया। पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह 7:45 बजे एक ई-रिक्शा चालक पति के शव को घर लाया। दरवाजे पर रखकर भाग गया। इसकी जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना सदर और शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन को शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि कंपाउंडर के साथ गुल्ले और टीटा ने पिटाई की थी। दोनों शराबी हैं। वह घटना के बाद से फरार हैं। हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

 
विज्ञापन

मृत्यु से पहले का वीडियो वायरल
करन सिंह की मृत्यु से पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें वीडियो बनाने वाले उनसे मारपीट करने वालों का नाम पूछ रहे हैं। वीडियो में दिखा कि करन सिंह पानी से सिर धो रहे हैं। कीचड़ साफ कर रहे हैं। उन्हें नाले से निकालने वाले युवक कपड़ों के बाद सिर में लगी गंदगी साफ करने के लिए कह रहे हैं। इसमें युवक उसकी जान बचाने की बात कर रहे हैं। दूसरे वीडियो में करन सिंह मारपीट करने वाले गुल्ले और टीटा आदि का नाम ले रहे हैं। आंख और सिर पर लगी चोट भी दिखा रहे हैं। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है। इसे केस में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed