फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deals on OLX, Inc., took the young man blown trial bike shed

ओएलएक्स पर सौदा, ट्रायल के बहाने युवक ले उड़ा बाइक

Thu, 26 Mar 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 26 Mar 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
बदलते दौर में अपराधी भी स्मार्ट हो गए हैं। ऑनलाइन खरीद-फरोख्त करने वाली साइटों पर भी उनकी निगाह है। एक युवक ने वेबसाइट ओएलएक्स पर पावर बाइक की बिक्री का विज्ञापन देखा तो वह उसका सौदा करने पहुंच गया। जनरेटर व्यवसायी से ट्रायल के बहाने बाइक लेकर वह ले उड़ा। व्यवसायी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। अब न्यू आगरा थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बल्केश्वर में सुराना भवन निवासी संजय सुराना जनरेटर पार्ट्स के व्यवसायी हैं। उन्होंने अपने बेटे संयम को 82 हजार रुपये की पावर बाइक पल्सर (180 सीसी) गिफ्ट की थी। आईआईटी में चयन होने पर संयम कानपुर चला गया। तकरीबन डेढ़ माह पहले उसने ओएलएक्स पर बाइक की बोली 72 हजार रुपये लगाई थी। व्यवसायी ने बताया कि किसी संजय नाम के व्यक्ति ने 22 मार्च को उनसे संपर्क किया। 23 मार्च की शाम साढ़े पांच बजे वह उनके पास आया। उसने अपनी पुरानी बाइक वहीं खड़ी कर दी। इसके बाद पावर बाइक के बीमा आदि के बारे में पूछताछ की। ट्रायल लेने की बात कहकर वह व्यवसायी से बाइक ले गया। कुछ देर तक व्यवसायी ने समझा कि वह ट्रायल लेकर लौटेगा। जब काफी देर तक नहीं आया तो उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। युवक की बाइक बल्केश्वर रिपोर्टिंग चौकी के सुपुर्द कर दी। अब दो दिन बाद भी थाना न्यू आगरा पुलिस मुकदमा दर्ज करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed