फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on farmer and his family while working on the farm

Agra News: खेत पर काम कर किसान व परिजन पर जानलेवा हमला

Sat, 03 Feb 2024 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Feb 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on farmer and his family while working on the farm
खेत पर काम कर किसान व परिजन पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

-फावड़े, लाठी-डंडे से की पिटाई, चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर सगौनी में शुक्रवार को खेत पर काम कर रहे एक किसान और परिजन पर रसूखदारों ने जानलेवा हमला किया। फावड़े, लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

गांव लालपुर सगौनी निवासी सुनीता देवी शुक्रवार की दोपहर अपनी जगह पर काम कर रहीं थीं। तभी गांव निवासी रसूखदार रविंद्र सिंह, जीतू सिंह, अभिषेक और राहुल वहां आकर गाली गलौज करने लगे। पुत्र शिवकांत ने जब आरोपियों को रोका तो रसूखदारों ने कुल्हाड़ी, फावड़े और लाठी-डंडे से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। मां-बेटे को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से बचकर मां-बेटे जब घर पहुंचे तो आरोपी पीछे से आ गए। आरोपियों ने पति संजीव, पुत्री रजनी और छोटे बेटे सुमित को भी पीटकर घायल कर दिया। सिर में कुल्हाड़ी लगने से शिवकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का मेडिकल कराने के बाद रसूखदारों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed