फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on advocate, injured

Agra News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, घायल

Sat, 30 Mar 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on advocate, injured
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम खलौरा में अधिवक्ता पर फावड़े से जानलेवा हमला किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता आदित्य मिश्रा का गांव के ही कृपाल शाक्य से गोबर डालने को लेकर कृपाशंकर से विवाद हो गया। विवाद के बाद कृपाशंकर पक्ष के लोगों ने अधिवक्ता पर फावड़े से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उनके गंभीर चोट आ गई। जानकारी होने पर उसके परिजन मौके पर आ गए। अधिवक्ता को पटियाली अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले की तहरीर कृपाल, उनकी पत्नी ज्ञानदेवी, पुत्र माखन, पुत्री गौरी को नामजद करते हुए पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सीओ विजय सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी कोई आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। हमले में प्रयोग किया गया फावड़ा पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed