फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack inside the house for not giving money for liquor

Agra News: शराब के लिए रुपये न देने पर घर में घुसकर जानलेवा हमला

Thu, 23 May 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack inside the house for not giving money for liquor
कासगंज। शहर के नगला अस्तल गांव में शराब के लिए रुपये न देने पर आरोपी ने युवक के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नगला अस्तल निवासी पवन कुशवाह के घर में मंगलवार की देर शाम गांव का ही अंकित घुस आया। वह शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। जब उसने मना किया तो अंकित ने गाली गलौज करते हुए पवन पर जानलेवा हमला कर दिया। पवन की चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। मामले में पवन ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी रामवकील ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed