{"_id":"641300807a2bbd2c8708c7a9","slug":"dead-body-of-retired-inspector-son-found-hanging-from-the-noose-in-room-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: कमरे में फंदे से झूलता मिला सेवानिवृत्त दारोगा के बेटे का शव, चार साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: कमरे में फंदे से झूलता मिला सेवानिवृत्त दारोगा के बेटे का शव, चार साल पहले हुई थी शादी
Fri, 17 Mar 2023 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:07 AM IST
सार
नगला खंगर क्षेत्र के गांव जैहमतपुर के रहने वाले सेवानिवृत्त दारोगा के बेटे का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फिरोजाबाद के कठफोरी में मध्य प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के बेटे ने बुधवार रात घर के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची नगला खंगर पुलिस शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव जैहमतपुर निवासी माधव उर्फ छोटे (25) ने बुधवार रात घर के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या की। युवक का शव फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच सूचना पर नगला खंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक का चार साल पूर्व विवाह हुआ था। उस पर दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश कुमार ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। युवक के पिता मध्य प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। जो अब सेवानिवृत्त हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढें - UP Police Fake Encounter: अग्निवीर भर्ती के लिए आया था युवक, फर्जी मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली; FIR दर्ज
चूड़ी कटाई करते समय महिला घायल
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरीगेट निवासी निशा बृहस्पतिवार को घर पर ही चूड़ी कटाई कर रही थी। तभी उसकी दुपट्टा मशीन में चला गया। इससे वह घायल हो गई। परिजन महिला को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया था। परिजन इसके बाद उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए।