फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth came for Agniveer recruitment police shot dead in fake encounter in agra up news

UP Fake Encounter: अग्निवीर भर्ती के लिए था आया, पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में मार दिया; मां बोली- हत्या कर दी

Thu, 16 Mar 2023 04:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 04:24 PM IST
सार

आगरा पुलिस फर्जी मुठभेड़ मामले में फंस गई है। सीजेएम ने अज्ञात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Youth came for Agniveer recruitment police shot dead in fake encounter in agra up news
मुठभेड़ (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना इरादत नगर क्षेत्र में 6 महीने पहले हुई पुलिस मुठभेड़ में मुरैना के आकाश की मौत के मामले में पुलिस फंस गई है। अब मां ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर बेटे को गोली मारने का आरोप लगाया है। वह अग्निवीर भर्ती के लिए आगरा आया था। उनके प्रार्थनापत्र पर सीजेएम कोर्ट ने थानाध्यक्ष को पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए। साथ ही पुलिस आयुक्त को किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के लिए भी लिखा है।
विज्ञापन


गांव गडौरा, मुरैना निवासी ममता देवी ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि बेटा आकाश 26 सितंबर 2022 को घर से भाई विष्णु के पास गया था। विष्णु आगरा में केंद्रीय आयुध डिपो में कार्यरत है। आकाश को आगरा में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी करनी थी। 27 सितंबर 2022 को पति लाल सिंह को सूचना मिली कि आगरा पुलिस ने आकाश को मुठभेड़ में गोली मार दी। उसका इलाज चल रहा है। बेटे की हालत गंभीर थी। उसे केजीएमसी लखनऊ में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान 13 नवंबर 2022 को आकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदार परमाल सिंह से पता चला कि आकाश बस संख्या यूपी 75 एटी 9864 से पिपरई से बैठकर आगरा गया था। बस चालक रामेश्वर ने बताया कि आकाश 26 सितंबर 2022 की तड़के चार बजे उनकी बस में बैठा था। पीड़िता ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इरादतनगर पुलिस ने उसको अगवा कर लिया। जानबूझकर नजदीक से तीन गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने मामला संगीन मानते हुए थानाध्यक्ष इरादत नगर को अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए हैं। यह भी कहा कि आदेश की एक प्रति पुलिस आयुक्त को भी भेजी जाए, जिससे स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जा सके।

ये भी पढ़ें - Etah: जयमाला के बाद खुला दूल्हे का ऐसा राज, शादी के मंडप से पहुंचा जेल; एक-एक कर भागे बराती
 

पुलिस ने बताई थी ये कहानी

पुलिस ने आकाश के मुठभेड़ में गोली लगने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक, ग्वालियर और मुरैना से बड़े पैमाने पर सैंया और आसपास के इलाकों से होकर बालू के अवैध खनन का खेल चल रहा था। खनन माफिया ने पांच सितंबर 2022 को सैंया टोल का बैरियर बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टरों से तोड़ दिया था। एक-एक कर 13 ट्रैक्टर निकालकर ले गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद थी। पुलिस हरकत में आ गई थी। 27 सितंबर 2022 को आगरा-ग्वालियर मार्ग से कुर्राचित्तरपुर मार्ग होते हुए चंबल की बालू से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली जा रहे थे।


पुलिस टीम पीछा कर रही थी। सूरजपुरा रोड पर नहर पुल से पहले दो ट्रैक्टर भागने में सफल रहे। इस दौरान ही मुठभेड़ का दावा किया गया। दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने घेरा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक को गोलियां लगी थीं। चालक नीचे गिर पड़ा था। गोली लगने से घायल चालक आकाश गुर्जर बताया गया था। वह मुरैना का रहने वाला था। उसके खिलाफ ही दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।

पुलिसकर्मियों ने किया था रक्तदान

आकाश को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। गोली लगने से उसका खून बह गया था। उसे रक्त की आवश्यकता थी। चिकित्सक के रक्त देने के लिए कहने पर व्हाट्सएप ग्रुप पर पुलिसकर्मियों को रक्तदान के लिए कहा गया। इसके बाद 6 से अधिक पुलिसकर्मी आगे आए। रक्तदान किया था। मगर, उसकी हालत बिगड़ती गई। डेढ़ महीने उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed