फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of accused of molested the girl found hanging from tree in Bareilly

Bareilly News: फंदे से लटका मिला दुष्कर्म के आरोपी का शव, पीड़िता के परिजनों पर हत्या की रिपोर्ट

Mon, 09 Jan 2023 08:21 PM IST
Bareilly Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 08:21 PM IST
सार

जिस युवक का शव पेड़ से लटका मिला, उसके खिलाफ एक दिन पहले ही दुष्कर्म की कोशिश एवं एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गांव की युवती ने उस पर आरोप लगाए थे।युवक की मौत के बाद अब उसके भाई ने युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।    

विज्ञापन
Dead body of accused of molested the girl found hanging from tree in Bareilly
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी सुनील कुमार का शव सोमवार सुबह पेड़ से लटका मिला। गांव की ही युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक के भाई ने युवती के तीन परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मरने से पहले का युवक का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ लोगों का नाम लेकर बचाने की गुहार लगा रहा है। 

विज्ञापन

 
गांव में चक रोड के किनारे आम के पेड़ पर सोमवार सुबह सात बजे लोगों ने सुनील का शव लटका देखा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के मुन्नालाल, वीरपाल, जगदीश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सुनील का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह घबराया हुआ है। रोते हुए बचाने की गुहार लगा रहा है। 

विज्ञापन

युवती ने पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट 

जिन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट कराई गई है, उनके परिवार की युवती ने रविवार को सुनील के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट कराई थी। युवती के पिता ने फरीदपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी शनिवार शाम साढ़े सात बजे घर के बाहर बने शौचालय गई थी। तभी सुनील वहां आ गया। उसने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की, उसके कपड़े उतार फेंके। बेटी ने चीख-पुकार की तो चचेरे भाई ने सुनील को मौके पर पकड़ लिया। सुनील छूटकर भाग निकला। सुनील की जैकेट उसके हाथों में रह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम ने उलझाया मामला

सुनील के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई। इसमें हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि का जिक्र है। साथ ही जहर की आशंका में विसरा सुरक्षित रखा गया है। इससे पेच फंस गया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस को विवेचना में यह स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि युवक के खिलाफ पहले से रिपोर्ट दर्ज थी। अब उसके परिवार की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौजूद साक्ष्य व जांच के आधार पर पुलिस दोनों मामलों में निष्पक्षता से विवेचना कर सच्चाई सामने लाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed