फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DCM collides with oxygen tanker after tyre burst; drivers survive.

Agra News: टायर फटने से ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकर से टकराई डीसीएम, बचे चालक

Sun, 06 Sep 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
DCM collides with oxygen tanker after tyre burst; drivers survive.
फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त टैंकर व डीसीएम
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डीसीएम का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकर से जा टकराई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह 6:30 बजे करीब हुआ। टैंकर चालक अजय कुमार निवासी भिवानी, थाना संग्रामपुर, जिला मुंगेर, बिहार के साथ अनीश खान पुत्र हाशिम अली निवासी थाना मानगो, जमशेदपुर, झारखंड टैंकर में जमशेदपुर से ऑक्सीजन गैस लोड कर भिवानी, हरियाणा जा रहे थे। शनिवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 34.100 पर लखनऊ से ग्लूकोज लादकर आगरा जा रही डीसीएम का अगला टायर अचानक फट गया। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकर में पीछे से जा टकराई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही दोनों वाहनों के चालकों को चोट नहीं आयी। सूचना पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed