{"_id":"5d7e5ae18ebc3e93de1243f3","slug":"dbra-university-convocation-agra-309-studens-will-be-honored","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोहः तीन सौ से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोहः तीन सौ से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान
Mon, 16 Sep 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का गेट
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 309 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय की अभी तक की सूची में ये नाम सामने आए हैं। अभी कुछ और मेधावियों के नाम सूची में जुड़ सकते हैं।
दीक्षांत समारोह में 108 मेडल, 135 को एमफिल की डिग्री दी जाएगी। 63 विद्यार्थी पीएचडी की डिग्री से सम्मानित होंगे तो तीन डिलिट के छात्र हैं। इन सभी के मेडल और डिग्री तैयार की जा रही है।
अभी इस सूची में और नाम शामिल हो सकते हैं। इसमें कुछ छात्रों के रिजल्ट और मौखिक परीक्षा के अंक नहीं आए हैं। 10 अक्तूबर से पहले इनका परिणाम पूर्ण होने की उम्मीद है। तो उन मेधावियों को भी सूची में शामिल कर लिया जाएगा।

Trending Videos
कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि अभी तक की सूची में 309 मेधावियों को दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल दिए जाएंगे। यह अंतिम सूची नहीं है, इसमें और भी मेधावी शामिल हो सकते हैं, मेधावियों का चयन किया जा रहा है।
आयोजन के लिए 27 कमेटियों को सौंपा कार्य
दीक्षांत समारोह के लिए 27 कमेटियां बनाई गई हैं। इससे पहले 25 कमेटी बनाई गई थीं, लेकिन दो कमेटियों का और विस्तार किया गया है। इनके प्रभारी तय करते हुए कार्य का जिम्मा सौंप दिया है। कमेटी प्रभारियों को रोजाना कार्य की प्रगति रिपोर्ट कुलपति और आयोजन समिति को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।