फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dayalbagh educational institute Convocation in Agra

आगरा: डीईआई का 39वां दीक्षांत समारोह आज, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेंगे पदक

Fri, 22 Jan 2021 10:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Jan 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
dayalbagh educational institute Convocation in Agra
डीईआई में दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) का 39वां दीक्षांत समारोह शनिवार को दोपहर ढाई बजे दीक्षांत सभागार में होगा। मेधावी छात्र-छात्राओं को फाउंडर्स, प्रेसीडेंट और डायरेक्टर्स पदक के साथ डिग्री और मेरिट प्रमाणपत्र दिया जाएगा। फांउडर्स पदक बीटेक के छात्र अपार सिंघल के अलावा बी. शब्द प्यारी को मिलेगा। अपार सिंघल को दो डायरेक्टर्स पदक भी मिलेंगे। वहीं, प्रेसीडेंट पदक इस वर्ष स्नातक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर श्रेयांशी बंसल और परास्नातक स्तर पर अनम सैफी को दिया जाएगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। एनसीसी कैडेटों ने सलामी दी। कार्यक्रम के शुभारंभ से लेकर डिग्री, उपाधि और पदक प्रदान करने तक की औपचारिकताएं पूरी की गईं। पूर्वाभ्यास में संस्थान के निदेशक प्रो. पीके कालरा, कुलसचिव प्रो. आनंद मोहन, कोषाध्यक्ष स्नेह बिजलानी व पूरा स्टाफ मौजूद रहा। 
विज्ञापन


कार्यक्रम कोरोना संक्रमण के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कराया गया। सभी ने मास्क पहन रखा था। संस्थान के मीडिया समन्वयक प्रो. जेके वर्मा ने बताया कि शनिवार को दोपहर ढाई बजे से दीक्षांत समारोह शुरू होगा। मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे रहेंगे। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

126 पदक और 72 को पीएचडी की उपाधि दी जाएंगी
समारोह में 126 को पदक और 72 को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। समारोह में कुल 4843 डिग्री, डिप्लोमा व हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। 

समारोह में 123 डायरेक्टर्स पदक दिए जाएंगे 
डीईआई के 39वें दीक्षांत समारोह में 123 डायरेक्टर्स पदक दिए जाएंगे। हाईस्कूल स्तर पर श्रेया गुप्ता को, इंटरमीडिएट स्तर पर अर्पित कपूर को पदक दिया जाएगा। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में लवीना चुग, रॉनी वर्गीस, मोहम्मद तौफीक, आकांक्षा गुप्ता, सोनल डोगरा, योगेश नरूला, तेजल गोस्वामी, प्रियंका शर्मा (दो पदक), शिवानी श्रोतिया, रितिका अग्रवाल, दामिनी भारद्वाज, मौसम गुप्ता, एकता शर्मा, सजल, सोनाली पैंगोरिया को पदक मिलेगा। 

डिग्री पाठ्यक्रमों में अनन्या शर्मा (दो पदक) , जेबा, अंकिता भाटिया, प्रीति गुप्ता, ज्योति शर्मा, महिमा सत्संगी, स्निग्धा कटियार, अपार सिंघल (दो पदक), सतगुरु सरन, प्रज्ञा सिंह, श्वेता तोमर (दो पदक) , सलोनी शर्मा, नंदिनी जैन, अमरशा शर्मा (दो पदक), पूजा गोयल, चंचल चौधरी, ब्यूटी कुमारी, रुचि झा, संध्या त्यागी, अंकित बिरला (दो पदक), प्रियंका राठौर (दो पदक), अर्पित सिंह, संदीप मुदगल, प्रगति दुबे, अदिति गुप्ता, मोनिका गुप्ता, साध्वी तिवारी, अमित अग्रवाल, कौशिकी यादव, अनंत आकाश, शगुन राव, शिवम गोयल, सौरभ चौधरी, तुषार गुप्ता, एन. रितु मूर्ति, वैभव शर्मा, सी. ज्योतिका, आकर्ष कुमार दुबे, शामिनी मित्तल, कृष्णकांत त्यागी, मिताली वार्ष्णेय, सलोनी शर्मा, नंदिनी जैन, दीक्षा अग्रवाल, नेहा माहेश्वरी, सुमन वर्मा, अंजलि कुमारी, ललिता, अंकिता भाटिया, प्रीति गुप्ता, ज्योति शर्मा, महिमा गौतम, आकांक्षा अग्रवाल, आयुषी बहल, श्रेयांशी बंसल, प्रगति भारद्वाज, मनीषा, दीक्षा जेठनानी, अरुणिमा, सौम्या कुलश्रेष्ठ, छवि अग्रवाल, शैली तहिलियानी, लवली जुरैल, अंजलि वर्मा, जिनी जैन, अर्शिता सत्संगी, सान्या अग्रवाल, सौम्या माहेश्वरी, भानुप्रिया, सुगंधा खेरा, पूनम बघेल, आरती गुप्ता, मेघा जैन, पायल शर्मा, पूजा कुमारी, प्रियांशी सारस्वत, क्रति जादौन, आकाश जैन, निषी तोमर, कुमारी रुचि, साक्षी अग्रवाल, डिंपल शर्मा, अनम सैफी, अंजलि चौधरी, हर्षिता शर्मा, शामिनी पांडेय, आयुषी कुकरेजा, रिया मिश्रा, भव्या कुलश्रेष्ठ, सीमा, निशिता जैन, प्रेरणा सिंह, विकास वर्मा, रेनू वर्मा, प्राची वार्ष्णेय, श्रेया पांडेय, प्रियंका सिंह, मुकेश वर्मा और कृति को डायरेक्टर्स पदक मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed