फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter-in-law's murder on the beat

बेटी को पीटने पर पर दामाद की हत्या

Sat, 21 Mar 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 21 Mar 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
मलपुरा के नगला प्रताप में शुक्रवार की सुबह राजमिस्त्री सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 50 मीटर की दूरी पर खेत में मिला। ससुर और सालों पर हत्या का आरोप लगाते घरवालों ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या का कारण पत्नी की पिटाई करना बताया जा रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मलपुरा के मौजा सिरौली स्थित नगला प्रताप निवासी छीतर सिंह के दो बेटों रवि और सुनील (25) की शादी पांच साल पहले पंचगई खेड़ा ताजगंज निवासी जगदीश की बेटियों कृष्णा और रजनी से हुई थी। रजनी की डेढ़ साल की एक बेटी गरिमा है। शुक्रवार तड़के तकरीबन चार बजे सुनील शौच के लिए खेत पर गया था। हमलावरों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। शव खेत की मेड़ पर मिला। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को झगड़े के दौरान सुनील ने पत्नी रजनी को पीट दिया था। गुरुवार दोपहर को सुनील के ससुर जगदीश और चार सालों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद रजनी और कृष्णा को ले गए थे। एसओ मलपुरा ने बताया कि मृतक के भाई रवि की तहरीर पर ससुर जगदीश, साला गिरीश, बन्ने और चचिया ससुर ग्याप्रसाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सुसर और एक साले को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

करौली गए थे माता-पिता और तीन भाई
छीतर सिंह, उसकी पत्नी महादेवी बुधवार को देवी प्रतिमा लेकर रवि और सनी के साथ करौली गए थे। सोनू भी पैदल यात्रा पर निकला था। गुरुवार रात को ही लौटकर आए थे। घर में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई करती तो जिंदा होता सुनील
गुरुवार सुबह जब आरोपी जगदीश गांव पहुंचा तो उसने मलपुरा पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। सुनील द्वारा बेटी के साथ मारपीट की तहरीर भी थाने में दी गई। पुलिस दबिश को पहुंची तो सुनील बाइक लेकर भाग निकला था। घर पर महिलाएं मिलीं थीं। इसके बाद पुलिस लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed