फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter-in-law consumed poison after dispute with mother-in-law, referred

Agra News: सास से विवाद के बाद बहू ने खाया जहर, रेफर

Mon, 05 Aug 2024 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law consumed poison after dispute with mother-in-law, referred
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के नगला कंचन गांव में शनिवार की देर रात सास से विवाद होने पर नाराज बहू ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए। डॉक्टर परीक्षण के बाद डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा।
विज्ञापन

नगला कंचन गांव निवासी अंजली (30) पत्नी जितेन्द्र के भाई रिषभ ने बताया कि उसके बहनोई जितेंद्र जीविकोपार्जन के लिए गुजरात स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। शनिवार की देर रात 9 बजे के करीब उसकी बहन का सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सास के डांटने पर उसकी बहन परेशान हो गई और घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का उसने सेवन कर लिया।
विज्ञापन

उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन बहन की हालत गंभीर देख उसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ लेकर पहुंचे लेकिन उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रिषभ ने बहन के विषाक्त के सेवन की जानकारी बहनोई जितेंद्र को फोन पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed