फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dangerous game: man was buried in ground for 15 hours this is how he dodged death told what happened

खतरनाक खेल: 15 घंटे तक जमीन में दफन रहा ये शख्स, मौत को ऐसे दिया चकमा; बताया क्या-क्या हुआ

Mon, 28 Oct 2024 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 11:43 AM IST
सार

आगरा के रुनकता में मौत का खतरनाक खेल खेला गया। एक युवक ने 24 घंटे के लिए जमीन के अंदर समाधि ली, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 15 घंटे में ही बाहर निकाल लिया। वो पूरी तरह ठीक था।   


 

विज्ञापन
Dangerous game: man was buried in ground for 15 hours this is how he dodged death told what happened
मौत का खेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रुनकता क्षेत्र के अरतौनी में 10 दिन से साइकिल पर करतब दिखा रहे युवक ने शनिवार रात को खेल के आखिरी दिन जमीन खुदवाने के बाद समाधि लेने का एलान किया। वह गड्ढे में चला गया। भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच पुलिस पहुंची और युवक को गड्ढे से निकलवाया।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  UP: बाथरूम में नहा रही थी महिला, मकान मालिक के बेटे ने बनाया वीडियो, फिर की ऐसी करतूत...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन




 

शनिवार रात ली थी समाधि 
साइकिल पर करतब दिखाने वाला मथुरा का जुगनू अपने साथी दो अन्य कलाकार मथुरा के बंसी और आगरा के इमरान के साथ आया है। ये दोनों भी साइकिल चलाने का करतब दिखाते हैं। जुगनू ने बताया कि शनिवार रात 10:30 बजे 24 घंटे के लिए जमीन में गड्ढा खोदकर समाधि ली थी।

ये भी पढ़ें -  शंकराचार्य का BJP पर निशाना: एक ओर गौ पूजन...तो दूसरी तरफ गोमांस का निर्यात; 'बंटेंगे तो कटेंगे' पर कही ये बात


 
विज्ञापन

12 घंटे तक रहता है होश 
उसने बताया कि मौत का ये खेल करीब 20 वर्षों से करता आ रहा है। समाधि के अंदर करीब 12 घंटे तक होश रहता है। उसके बाद बेहोशी छा जाती है। फिर मौत से जूझते हुए आगे का समय बिताता है। उसके बाद जमीन से जीवित बाहर आकर लोगों को चकित कर देता है।  

ये भी पढ़ें -  UP: दिवाली पर उल्लुओं की जान को खतरा, वन अधिकारी करेंगे पहरेदारी; जानें क्यों लोग बन जाते हैं इनकी जान के दुश्मन


 
विज्ञापन

बंद करवाया खेल 
मौके पर पहुंची पुलिस ने खेल बंद करवा दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस तरह के आयोजन की पूर्वानुमति नहीं ली गई थी। दुर्घटना होने का खतरा था इसलिए खेल बंद करा दिया गया।

ये भी पढ़ें -  करहल उपचुनाव: 'रिश्तेदारी खत्म...पार्टी में कभी नहीं करेंगे शामिल', भाजपा प्रत्याशी अनुजेश पर बरसे शिवपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed