फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swami Avimukteshwaranand Maharaj s statement regarding cow protection

शंकराचार्य का BJP पर निशाना: एक ओर गौ पूजन...तो दूसरी तरफ गोमांस का निर्यात; 'बंटेंगे तो कटेंगे' पर कही ये बात

Sun, 27 Oct 2024 09:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Oct 2024 09:52 PM IST
सार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि यह बहुत ही दुखद विषय है कि शास्त्रीय रूप से सनातन संस्कृति की पूज्यनीय गौ माता के अस्तित्व पर ही खतरा पैदा होता जा रहा है। गौवंश की संख्या निरंतर घटती जा रही है।

विज्ञापन
Swami Avimukteshwaranand Maharaj s statement regarding cow protection
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने धार्मिक नगरी में भाजपा के गौप्रेम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि भाजपा इस मुद्दे पर दोहरा चरित्र अपना रही है। जहां एक तरफ पार्टी गौ पूजा की बात करती है तो दूसरी तरफ भारत विश्व में गो मांस का दूसरे सबसे बड़ा निर्यातक बना हुआ है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री गौ हत्या के मुद्दे पर कड़ा रुख दिखाने की पहल करें।

विज्ञापन

यहां बताते चलें कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज लंबे समय से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित कराने और गौ हत्या कानून का कड़ाई से पालन कराने को आंदोलनरत हैं। उनके द्वारा इस मुद्दे को राष्ट्रव्यापी अभियान देने के उद्देश्य से विगत 22 सितंबर को अयोध्या से गौ ध्वज स्थापन यात्रा का शुभारंभ किया था। देश के विभिन्न प्रांतों में भ्रमण के बाद यात्रा का समापन रविवार को वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में गौ ध्वज स्थापन और पूजन के साथ हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद श्री राधा स्नेह बिहारी मंदिर में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए महाराज श्री ने कहा कि यह बहुत ही दुखद विषय है कि शास्त्रीय रूप से सनातन संस्कृति की पूज्यनीय गौ माता के अस्तित्व पर ही खतरा पैदा होता जा रहा है। गौवंश की संख्या निरंतर घटती जा रही है। अगर आज विषय पर गंभीरता से चिंतन नहीं किया गया तो यह इतिहास की बात होकर रह जाएगी। 

विज्ञापन

महाराज श्री ने बताया कि इस विषय पर अंतिम निर्णय लेते हुए उन्होंने अयोध्या से गौ ध्वज स्थापन यात्रा शुरू की है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा गौ वंश हत्या निषेध कानून बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक दलों की चतुराई है। यह केवल महाराष्ट्र का विषय नहीं है बल्कि पूरे देश में एक देश एक चुनाव की तर्ज पर गौ माता को लेकर एक कानून बनाया जाना चाहिए। 

सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' के बयान पर यह बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक प्रदेश में प्रतिबंध लगा दिया जाए और दूसरे प्रदेश में गौ कटान का लाइसेंस दिया जाए। यह न्यायोचित नहीं है। आज भारत विश्व में गौ मांस का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक बना हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बंटेंगे तो कटेंगे के बयान पर उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि हिंदुओं में एकता जरूरी है। लेकिन अभी हिन्दू बंटे नहीं हैं, बल्कि एकजुट हैं। अगर भविष्य में ऐसा होता है तो संघ और भाजपा के पास इसे एकजुट रखने का फार्मूला क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed