{"_id":"5dabf2ce8ebc3e939d46be42","slug":"cyber-fraud-with-family-1-lakh-deposit-in-bank-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठगी का नया तरीकाः वैवाहिक विज्ञापन देकर 'डॉक्टर दूल्हा' बताया, खाते में जमा कराये सवा लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी का नया तरीकाः वैवाहिक विज्ञापन देकर 'डॉक्टर दूल्हा' बताया, खाते में जमा कराये सवा लाख रुपये
Mon, 21 Oct 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सां
साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाथरस के एक व्यक्ति की डॉक्टर भतीजे से शादी का रिश्ता तय करने का झांसा देकर 1.15 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने रेंज साइबर सेल में शिकायत की है।
हाथरस के साकेत कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने रेंज साइबर सेल में प्रार्थना पत्र देते बताया है कि उनकी भतीजी डॉक्टर है। परिवार के लोग उसकी शादी के लिए वर की तलाश में थे। एक सितंबर को एक वैवाहिक विज्ञापन देखकर उसने एक नंबर पर कॉल किया।
कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को रामपुर निवासी विकास शर्मा कहा। बताया कि छोटा भाई सुमित शर्मा मथुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक है। दोनों पक्षों की बातचीत शुरू हो गई। उन्होंने भतीजी का फोटो और बायोडाटा व्हाट्सएप पर भेज दिया। उधर, लड़के का फोटो भी आ गया।

तीन सितंबर को वीरेंद्र के पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम रामगोपाल शर्मा बताया। कहा कि वह लड़के के पिता हैं। लड़की को पसंद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुंडली मिलवा ली है। अब वह लोग पिथौरागढ़ स्थित कामाख्या मंदिर जा रहे हैं। लड़की को देखने आने से पहले बता देंगे।
चार सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। ट्रूकॉलर पर एसआई नीरज पांडेय आ रहा था। उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी झूला घाट बोल रहा हूं। रामगोपाल शर्मा की गाड़ी से टक्कर लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। उनका पांच लाख रुपये में समझौता हो गया है। रामगोपाल ने भी बात की।
उन्होंने कहा कि इतने रुपये लेकर घर से नहीं निकले थे। अब जरूरत पड़ रही है। काफी संकोच की बात करते हुए 1.15 लाख रुपये मांगे। लड़की देखने आने के दौरान रुपये वापस करने की बात कही। खाता नंबर भी बता दिया। इस पर वीरेंद्र ने रकम ट्रांसफर कर दी। उन्होंने जिस नंबर से कॉल आया था उसकी भी पड़ताल की। फोटो में वर्दी पहने युवक नजर आ रहा था। लेकिन, दोनों के ही फोन अब नहीं उठ रहे हैं।

वीरेंद्र कुमार डॉक्टर के बारे में पता करने के लिए मथुरा गए, लेकिन यहां पता चला कि सुमित नाम का कोई डॉक्टर ही नहीं है। वहीं रामपुर भी गए, रामगोपाल नाम का व्यक्ति भी नहीं मिला।