फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber fraud with CA in the name of paytm kyc in firozabad

पेटीएम केवाईसी के नाम पर सीए के बैंक खाते में सेंध, साइबर ठग ने पार किए 26 हजार रुपए

Sat, 04 Jan 2020 04:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud with CA in the name of paytm kyc in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद में पेटीएम की केवाईसी कराने के नाम पर सीए (चार्टेड अकाउंटेंट) के खाते से साइबर ठगों ने 26 हजार रुपये पार कर दिए। ठगों ने सीए का मोबाइल हैक कर लिया और कई बार में बैंक खाते से रकम कट गई। सीए ने दूसरे मोबाइल से बैंक के कस्टमर केयर को कॉल कर डेबिट कार्ड को बंद कराया।
विज्ञापन


आगरा के आवास विकास कालोनी निवासी चार्टड एकाउंटेट संजय कुमार का नगर निगम बाजार में कार्यालय है। शनिवार की सुबह करीब 11.10 बजे सीए संजय कुमार के मोबाइल पर पेटीएम के नाम से मैसेज आया। जिसमें पेटीएम केवाईसी एक्सपायर होने की जानकारी थी।  
विज्ञापन


मैसेज में तुरंत कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने की बात कही गई। सीए संजय ने पेटीएम एक्सपायर होने से बचाने के लिए बताए नंबर पर फोन कर दिया। हैकर ने सबसे पहले एक मोबाइल एप डाउनलोड कराया और उसका पासवर्ड भी पूछ लिया। इससे मोबाइल हैक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार में 25 हजार रुपये निकाले

साइबर ठग ने सीए संजय से अपने डेबिट कार्ड से पेटीएम में रुपये ट्रांसफर्मर कराने के लिए कहा। संजय ने बातों में आकर डेबिट कार्ड से 10 रुपये पेटीएम में ट्रांसफर कर दिया। कुछ देर बाद ही संजय को पता लगा कि उनके बैंक खाते से कई बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। 

पेटीएम से भी 970 रुपये निकाले गए। पीड़ित ने बैंक के कस्टमर केयर को कॉल किया। लेकिन मोबाइल हैक होने के कारण फोन नहीं लगा। उन्होंने पड़ोस के अधिवक्ता नितिन जैन से संपर्क कर डेबिट कार्ड को बंद कराया। पीड़ित ने शिकायत बैंक अधिकारियों से की है। 

फास्टटैग से भी लगा सीए को चूना

फास्टटैग को चालू करने के लिए सीए संजय कुमार ने पेटीएम डाउनलोड किया था। संजय ने बताया कि फास्टटैग से भी उनको चूना लगा है। वो लखनऊ गए थे, तब कठफोरी टोल पर फास्टटैग ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने नकद में रसीद कटवाई ली। मगर दूसरे दिन फास्टटैग से रुपये भी कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed