{"_id":"697b016a98e0189a7c079b2a","slug":"cyber-criminals-using-ai-via-social-media-police-warn-students-in-agra-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एआई से अब ठगी...साइबर अपराधियों का एकदम नया तरीका, सावधान रहने की हर किसी को जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एआई से अब ठगी...साइबर अपराधियों का एकदम नया तरीका, सावधान रहने की हर किसी को जरूरत
Thu, 29 Jan 2026 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:12 PM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन ने राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला आयोजित की। इस पाठशाला में बताया गया कि अब सोशल मीडिया की मदद से साइबर अपराधी ठग रहे हैं।
विज्ञापन
एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आजकल हम लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा अपडेट रहने लगे हैं। फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। रोजाना की हर गतिविधि को अपडेट करते हैं। साइबर अपराधी इसी का फायदा उठाते हैं। एआई की मदद से आपकी नकली फोटो और आवाज बनाकर घरवालों को कॉल कर रकम ऐंठ लेते हैं। इसलिए सावधान रहें। अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। ये बातें एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वो अधिकतर समय मोबाइल पर वीडियो देखने में निकाल देते हैं। इससे समय का उपयोग नहीं होता। सोशल मीडिया का प्रयोग जानकारी बढ़ाने के लिए करें। उन्होंने पुलिस से मदद कैसे लें, इस बारे में भी बताया। कहा कि अगर घर, स्कूल, राह चलते कोई भी समस्या हो तो 112 पर कॉल करें। साइबर ठगी होने पर 1930 मिलाएं। जितनी जल्दी साइबर धोखाधड़ी की शिकायत होगी, उतनी जल्दी रकम वापस आने की उम्मीद होगी।
यातायात नियमों का पालन जरूरी
एसीपी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में भी बताया। कहा कि कई बार बड़ी संख्या में लोग रेड लाइट का उल्लंघन करते हैं। सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं। हेलमेट नहीं पहनते हैं। इससे नियमों का उल्लंघन तो हो रहा है साथ ही जान का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए वाहन चलाते समय नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
जीवन में सफलता पाने के लिए अखबार पढ़ना जरूरी
एसीपी ने छात्रों को अखबार पढ़ने से मिलने वाले फायदे भी बताए। कहा कि जो बच्चे किसी वजह से घर से बाहर नहीं जा सकते। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई नहीं कर सकते। आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। वे अखबार जरूर पढ़ें। अखबार पढ़ने से देश-दुनिया की सभी जानकारी आपको घर बैठे में मिल जाती है। अखबार में प्रकाशित कोई भी खबर तथ्यात्मक और सत्य होती है। एक बार के लिए सोशल मीडिया पर आने वाली जानकारी गलत हो सकती है। अखबार में प्रकाशित खबर पूर्ण जानकारी के साथ उपलब्ध कराई जाती है। रोजाना अखबार पढ़ने से जीवन में किसी भी परीक्षा को पास करने में सफलता मिल सकती है।