फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Crime News: Agra Cyber Cell Arrests Two Brother In Case Of Cyber Fraud

आगरा: फूफा और जीजा बनकर ठगने वाला नेत्रहीन ठग और उसका साथी गिरफ्तार

Fri, 05 Mar 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Mar 2021 12:05 AM IST
सार

  • रेंज साइबर थाना पुलिस ने सरगना और उसके भाई को किया गिरफ्तार 
  • तीन लोग फरार, ऑनलाइन सामान बेचने और नौकरी का झांसा भी देते थे

विज्ञापन
Cyber Crime News: Agra Cyber Cell Arrests Two Brother In Case Of Cyber Fraud
साइबर अपराध में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूफा तो कभी जीजा बनकर फोन पर लोगों को झांसे में लेकर खातों में रकम जमा कराने वाले नेत्रहीन ठग और उसके साथी को गुरुवार को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी मथुरा के शेरागढ़ स्थित गांव बाबूगढ़ निवासी शहजाद और तौफीक हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तौफीक को बचपन से ही आंखों से दिखाई नहीं देता है। वह साइबर ठगी गैंग का सरगना है। गैंग ऑनलाइन सामान बेचने, नौकरी लगवाने और घर पर काम का झांसा देकर भी ठगता था। तीन आरोपी अभी फरार हैं। 
विज्ञापन


रेंज साइबर थाना आगरा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि रामपुर के घेर मीर खां जेल रोड निवासी शिवराज सिंह सेंगर की शिकायत पर कार्रवाई में गैंग का खुलासा हुआ। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति व शोषित वर्ग उत्थान समिति के पदाधिकारी शिवराज को सितंबर, 2020 में एक कॉल आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के नाम प जमा कराए 10 हजार रुपये

साइबर अपराधियों ने रोजगार दिलाने का झांसा देकर उनसे दस हजार रुपये खाते में जमा करा लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर शिवराज सिंह ने गृह मंत्रालय में शिकायत की। इस पर डीजीपी उत्तर प्रदेश को निर्देशित किया गया। वहां से उत्तर प्रदेश साइबर रेंज मुख्यालय को जांच के निर्देश आए थे।

राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। जिस खाते में रकम जमा हुई थी, उनके बारे में पता किया। कॉल डिटेल निकाली गई। मथुरा के थाना शेरगढ़ के गांव बाबूगढ़ निवासी तौफीक और उसके भाई शहजाद का नाम आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

गांव बाबूगढ़ के ही रहने वाले शाहरूख, मौसम और पप्पी भी गैंग के लिए काम करते हैं। तीनों फरार हैं। आरोपियों के पास से चार मोबाइल, आठ एटीएम, दो आधार, दो पेन कार्ड, एक हेल्थ कार्ड बरामद किए हैं। 

दिन में सौ लोगों को कॉल करता था
रेंज साइबर थाना के एसआई चेतन भारद्वाज के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में आरोपी तौफीक ने बताया कि उसे जन्म से ही आंखों से दिखाई नहीं देता। लोगों से बात करने के लिए वह कीपैड वाला मोबाइल प्रयोग करता है। उसके साथी नंबर बताते थे, जिनको वह याद कर लेता। लोगों से वह इस तरह से बात करता है कि उनको लगता है कि कोई परिचित या रिश्तेदार बोल रहा है। 

उनको भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करता कि वह फंस गया है। मदद की जरूरत है। रुपये लौटा देगा। वह दिन में सौ लोगों को कॉल करता था। जो फंस जाता था, उससे रकम जमा करा लेते थे। शाहरुख गांव में आकर ही मशीन से कार्ड स्वैप करके रकम दे जाता था। 

सिम रिचार्ज कराने पर पकड़ा गया
गैंग के बारे में सुराग पुलिस को सिम रिचार्ज कराने पर मिला। तौफीक ने एक ही दुकान से असली आईडी और फर्जी आईडी पर लिए सिम कार्डों को रिचार्ज कराया। जिससे पुलिस को सुराग मिला। फर्जी आईडी के सिम के आधार पर पुलिस दुकान तक पहुंची और यहां से पता चला कि संबंधित आईडी के रिचार्ज वाले व्यक्ति ने एक और आईडी से रिचार्ज कराया है। नेत्रहीन होने की वजह से पुलिस को शुरू में उस पर शक नहीं हो रहा था।

दो साल से कर रहा साइबर ठगी
तौफीक दो साल से इस काम में लगा है। अब तक 50 से अधिक लोगों से खाते में रकम जमा करा चुके हैं। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल में हजारों नंबर मिले हैं। हालांकि आरोपियों ने 15 लोगों से ही ठगी की बात स्वीकार की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी मौसम और शहजाद इंटरनेट से लोगों की जानकारी लेते थे। उनके गैंग का ठिकाना यमुना किनारे पर एकांत में है। 

यहां से लोगों को कॉल करते। किसी को रिश्तेदार और परिचित बताते थे। इसके अलावा नौकरी, वर्क फ्रॉम होम का लालच भी देते थे। खातों में जमा होने वाली रकम को शाहरूख निकालकर देता था। इसके बदले में वह 20 प्रतिशत रकम लेता था। बाकी धनराशि को तौफीक, मौसम और शहजाद आपस में बांट लेते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed