फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CSMT-Amritsar Express delayed by 11 hours, passengers upset

Agra News: सीएसएमटी–अमृतसर एक्सप्रेस 11 घंटे लेट, यात्री हुए परेशान

Sun, 04 Jan 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
CSMT-Amritsar Express delayed by 11 hours, passengers upset
आगरा। कोहरे के चलते आगरा कैंट से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इनमें सबसे ज्यादा 11 घंटे की देरी से सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस पहुंची। इससे यात्रियों को स्टेशन पर कड़ाके की सर्दी में घंटों इंतजार करना पड़ा। शनिवार को 16 ट्रेन देरी से आगरा पहुंचीं। इनमें राजधानी एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, मालवा एक्सप्रेस सवा दो घंटे, जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस पाैने दो घंटे लेट रहीं। जीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, अवध एक्सप्रेस पाैने आठ घंटे, मरुधर एक्सप्रेस सवा घंटे, कर्नाटक सुपरफास्ट पाैने दो घंटे, उत्कल एक्सप्रेस सात घंटे, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, कवि गुरु एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस सवा दो घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस भी सवा दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इस बारे में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की है कि वे जब भी स्टेशन पर आएं तो ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed