{"_id":"67ea18286b361a14f90375b4","slug":"crocodile-found-dead-in-chambal-river-in-madhya-pradesh-border-forest-department-teams-engaged-in-investigatio-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: चंबल नदी के मध्य प्रदेश सीमा में मरा मिला मगरमच्छ, जांच में जुटी वन विभाग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: चंबल नदी के मध्य प्रदेश सीमा में मरा मिला मगरमच्छ, जांच में जुटी वन विभाग की टीमें
Mon, 31 Mar 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 31 Mar 2025 09:50 AM IST
सार
चंबल में मगरमच्छ मिला, जिसके बाद यूपी और मध्यप्रदेश की वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं, लेकिन मामला सीमा विवाद में उलझा रहा।
विज्ञापन
मगरमच्छ का शव
- फोटो : मगरमच्छ का शव ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पिनाहट में मध्य प्रदेश की सीमा में क्योरी और रायपुर घाट के बीच रविवार सुबह चंबल नदी के टापू पर एक मगरमच्छ मरा मिला। सूचना पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दिनभर मामला सीमा विवाद की वजह से उलझा रहा। शाम को आगरा वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।
मगरमच्छ कैसे मरा, इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। वन विभाग के अधिकारियों को आशंका है कि नेस्टिंग के समय मगरमच्छ उग्र हो जाते हैं। इस दौरान ये आपस में भी भिड़ जाते हैं। यह भी आशंका है कि चंबल के बीच बने टापुओं पर नुकीली जगह होने पर टकरा जाने के कारण भी हादसा संभव है। इससे भी इन्कार नहीं किया जा सकता।
मामले में रेंज ऑफिसर बाह नीला एम ने बताया कि चंबल नदी के बीच मरा मगरमच्छ मिला है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मगरमच्छ की मौत प्राकृतिक रूप से हुई है।