फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wedding on Facebook after marriage

फेसबुक पर प्यार के बाद भारत में रचाई थी शादी

Sat, 11 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Sat, 11 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Wedding on Facebook after marriage
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में जर्मनी की लुईसा और कानपुर के अभिजीत की हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बल्देव क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में जर्मनी की लुईसा और कानपुर के अभिजीत की मौत हुई थी। लुईसा की अभिजीत से फेसबुक चलाने के दौरान दोस्ती हुई। पिछले साल भारत आकर उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी लेने के लिए दोनों बाइक से दिल्ली गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया।
विज्ञापन

कानपुर के बर्रा स्थित जनता नगर निवासी अभिजीत सोनी (22) पुत्र छोटेलाल सोनी मोटर पार्ट्स फैक्ट्री में नौकरी करता था। बहन दीप्ति ने बताया कि अभिजीत ने सन 2014 में फेसबुक पर एकाउंट बनाया। तभी उसकी दोस्ती जर्मनी के फ्रेंकफर्ट निवासी लुइसा जॉन रोज (19) से हुई थी। दोनों में बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो प्यार हो गया। अगस्त 2014 में लुइसा कानपुर आ गई। उनके घर पर ही रुकी। तब लुईसा 17 साल की थी। उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। मगर, बालिग नहीं होने के कारण उसने शादी नहीं की। वह एक सप्ताह बाद वापस गई। बालिग होने पर अगस्त 2016 में लुइसा फिर आई। 12 सितंबर को आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली। 30 सितंबर वापस गई। तीन जनवरी को फिर से आकर रहने लगी। उसका वीजा जून में खत्म होने वाला था। उसको रेन्यू कराने के लिए शादी के रजिस्ट्रेशन की जरूरत थी। मगर, उनके पास आर्य समाज मंदिर का ही सर्टिफिकेट था। इस कारण आठ मार्च को दोनों दिल्ली बाइक से गए थे। रजिस्ट्रेशन संबंधी प्रक्रिया पता करने के बाद गुरुवार रात को बाइक से घर लौट रहे थे कि यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 131 पर ट्रैक्टर ट्राली में बाइक जा घुसी। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


आगरा पोस्टमार्टम गृह में रखे गए शव
अभिजीत और लुइसा के शवों को आगरा के पोस्टमार्टम गृह में रखा गया। अभिजीत के परिवारीजन शुक्रवार को पहुंच गए। वहीं टूरिस्ट थाना पुलिस ने जर्मनी दूतावास को सूचना दी। इसके बाद लुइसा के परिवारीजनों से संपर्क कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि लुइसा के शव को जर्मनी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार डिजायनर थी लुईसा
अभिजीत के परिवारीजनों ने बताया कि लुईसा मर्सडीज बेन्ज डिजायन करती थी। उसके पिता बिजली विभाग में हैं। एक बहन है। मां नहीं है। अभिजीत हाईस्कूल पढ़ा था। मगर, इंग्लिश अच्छी बोलता था। वहीं अभिजीत छह भाई बहन में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई अमित सोनी की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एक बहन की भी मौत हो चुकी है। अब उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।


एफआरओ की लापरवाही
दीप्ति का आरोप है कि अभिजीत और लुईसा ने शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एफआरओ आफिस में संपर्क किया। मगर, कर्मचारियों ने बिना रजिस्ट्रेशन के शादी रचाने पर अभिजीत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही। इसके बाद वह दोनों कचहरी भी गए। मगर, वहां भी दोनों को रजिस्ट्रेशन के बारे में नहीं बताया। दो सप्ताह पहले एफआरओ के कर्मचारियों ने उन्हें डरा धमका दिया। इस पर ही दोनों दिल्ली गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed