फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The investigating officer arrived as assistant teacher arrested

जांच अधिकारी बनकर पहुंचा सहायक अध्यापक गिरफ्तार

Fri, 30 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 30 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The investigating officer arrived as assistant teacher arrested
सहायक अध्यापक बिहारी लाल - फोटो : अमर उजाला
गुवरौठ के प्राथमिक विद्यालय में जांच अधिकारी बनकर मुआयना करने पहुंचे इसौली के प्राथमिक  विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक बिहारी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी धुनाई कर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले किया था। उसके खिलाफ गुवरौठ के सहायक अध्यापक शैलेंद्र ने धमकी देने का केस दर्ज कराया। शैलेंद्र का आरोप है कि वह रिश्वत लेने में जेल गए सहायक अध्यापक भूप सिंह से केस वापसी का दबाव बनाने आया था।
विज्ञापन

बीआरसी पर बिल बाबू का काम देखने वाले सहायक अध्यापक भूप सिंह मौर्य को शैलेंद्र की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने बुधवार को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक  हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर गुवरौठ के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह दो युवक पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने खुद को बीएसए द्वारा नामित अधिकारी बताया और मुआयना करने लगे। शक  होने पर वहां पर मौजूद लोगों ने उनकी धुनाई कर डाली। इस बीच एक भाग निकला। दूसरे को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसने पुलिस को बताया कि उसका नाम बिहारी लाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह इसौली के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। उधर शैलेंद्र ने उसके खिलाफ धमकी देने की तहरीर दी। इसमें कहा गया है कि वह भूप सिंह से केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। थाना प्रभारी फतेहाबाद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ आए युवक की तलाश की जा रही है। उधर लोगों ने बताया कि इन दोनों ने दफ्तर में मुआयना किया। जब उनकी पिटाई की जाने लगी तो खुद को मीडिया से जुड़ा बताने लगे लेकिन थोड़ी ही देर में उनकी पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed