फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth suffers electric shock in Naugawan forest

Kushinagar News: जंगल नौगावां में करंट से झुलसा युवक

Mon, 12 Oct 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth suffers electric shock in Naugawan forest
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगावां गांव में रविवार को एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। वह गांव में पानी सप्लाई की देखरेख का काम कर रहा था। ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जंगल नौगांवा गांव निवासी कृष्णा गुप्ता (26) अपने पिता बिजई मद्धेशिया की जगह पानी की टंकी पर काम करता था। पिता की मौत होने के बाद कृष्णा ने पानी सप्लाई की देखरेख की जिम्मेदारी संभाली थी। रविवार को काम के दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। कृष्णा गुप्ता को पहले दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। युवक का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed