फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Property dealer killed in election feuds often

प्रधानी चुनाव की रंजिश में प्रापर्टी डीलर की हत्या

Mon, 22 Jun 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jun 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
Prime Property dealer killed in election feuds often
 बिचपुरी में चार साल पहले पनपी प्रधानी चुनाव की रंजिश में रविवार को  प्रापर्टी डीलर उमेश (27) की बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से भड़के ग्रामीणों ने शव लेकर दिल्ली गेट स्थित अस्पताल पर हंगामा कर दिया। उनकी पुलिस के साथ कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई। उन्होंने जाम लगा दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी जबकि ग्रामीण इसके लिए तैयार नहीं थे। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकारकर बड़ी मुश्किल से शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा।
विज्ञापन

 बिचपुरी निवासी उमेश (27) पुत्र उदयवीर रविवार रात तकरीबन आठ बजे किसी काम से स्टेशन के पास एक दुकान पर आया था। बताया गया है कि वहीं पर बाइक सवार तीन युवक आए। उनमें से दो ने अपने चेहरे भी ढक रखे थे। दोनों ने उसे पकड़ लिया, जबकि तीसरे ने उमेश के सिर में एक के बाद एक दो गोली मार दी। उमेश वहीं पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। लहूलुहान हालत में पड़े उमेश को ग्रामीण पुष्पांजलि हास्पिटल लेकर आए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने गांव के ही प्रधानपति इंद्रेश पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा काटना शुरू कर दिया। शव गाड़ी में रखकर गांव ले जाने लगे। पुलिस अधिकारियों ने रोका तो कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हुई। तकरीबन 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने बल प्रयोग करके और लाठियां फटकाकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। एसपी सिटी का कहना है कि परिवारीजनों ने इंद्रेश पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उमेश के पिता की भी हत्या हो गई थी। इसी रंजिश में यह घटनाक्रम अंजाम देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले पिता की हुई थी हत्या
मृतक उमेश के पिता उदयवीर के एक कांग्रेस नेता से घनिष्ठ संबंध थे। मगर, चार मार्च 2011 को उदयवीर की चुनावी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि चार साल पहले प्रधानी का चुनाव इंद्रेश की पत्नी संगीता देवी जीत गई थी। तब से ही दोनों पक्षों में रंजिश पनप आई। इसमें इंद्रेश सहित 11 लोगों को नामजद किया गया था। यह मामला अभी कोर्ट में ट्रायल पर है। इसमें गवाही चल रही है।

देरी से पहुंची पुलिस
बिचपुरी में उदयवीर की घर से 200 मीटर की दूरी पर हत्या की गई थी। अब उमेश की हत्या घर से 500 मीटर की दूरी पर की गई है। घटना से गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों का खून खौल उठा। तकरीबन आधा घंटे तक जाम लगाए रखा। ग्रामीणों का कहना था कि घटना के बाद उमेश खून से लथपथ दुकान के बाहर पड़ा रहा था। जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस आधा घंटे तक नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed