फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poonam was suspended in case of manipulation of the books

किताबों के हेरफेर के मामले में भी सस्पेंड की थीं पूनम

Wed, 15 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 15 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
poonam was suspended in case of manipulation of the books
पूनम चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विजिलेंस की पिछले डेढ़ साल की कार्रवाई देखी जाए तो जाल में फंसने वाले अधिकारियों में 80 फीसदी शिक्षा विभाग के हैं। इसकी वजह यह है कि विभाग के अफसर एक दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं। फतेहाबाद ब्लॉक में तो एक के बाद एक तीन मामले हो चुके हैं। 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं पूनम चौधरी वर्ष 2012 में किताबों के हेरफेर के आरोप में निलंबित की गईं थी।
विज्ञापन

अब उन्हें सहायक अध्यापिका रानी सिंह परिहार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। रानी सिंह लेखिका मंच की अध्यक्ष हैं। उनके पति मनोज परिहार शमसाबाद ब्लॉक में ही एबीआरसी हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मनोज और पूनम में बनती नही है।
विज्ञापन

इससे पहले अप्रैल 2016 में  ब्लॉक संसाधन केंद्र फतेहाबाद पर तैनात एबीआरसी उत्तम सिंह को विजिलेंस टीम ने पकड़ा था। वह शिक्षक से दिव्यांग भत्ता के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत शिक्षक भूप सिंह ने विजिलेंस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2016 में एक शिक्षक से एरियर भत्ता लगवाने के नाम पर एबीआरसी भूप सिंह ने 50,000 की रिश्वत मांगी थी। तब उसे विजिलेंस टीम ने पकड़ा था। हालांकि रंगे हाथों पकडे़ जाने के बावजूद एबीआरसी उत्तम सिंह को दोबारा बहुत जल्द उसी पद पर बहाली मिल गई।

मैनपुरी में भी विवादित रहीं पूनम चौधरी
मैनपुरी। आगरा में रिश्वत लेते पकड़ी गईं एबीएसए मैनपुरी के घिरोर ब्लाक में तैनात रही हैं। वहां भी वह काफी विवादित रही हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो उनकी कई शिक्षकों ने शिकायत भी की थी। हालांकि उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 2015 में उनका आगरा स्थानांतरण हो गया था।


पूनम ने लगाया लूट का आरोप
शमसाबाद। पूनम चौधरी ने एसडीएम फतेहाबाद को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें रानी परिहार और उनके पति मनोज पर लूट और पिटाई का आरोप लगाया है। पूनम ने एसडीएम से कहा है कि इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed