फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police havoc in revenge after firing

रंजिश में फायरिंग के बाद पुलिस का कहर

Fri, 11 Dec 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बाह (आगरा)
ब्यूरो अमर उजाला, बाह (आगरा) Updated Fri, 11 Dec 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police havoc in revenge after firing
महुआशाला गांव में चुनाव की रंजिश मेें फायरिंग की घटना के बाद थाना खेड़ा राठौर पुलिस ने दबिश के नाम पर घरों में कहर बरपाया। जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं से मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। तकरीबन तीन घंटे तक पुलिस ने तोड़फोड़ की। देर शाम सीओ अखिलेश भदौरिया और एसडीएम उमाशंकर गांव पहुंचे। वहीं गोली लगने से घायल मान सिंह को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

महुआशाला गांव में राजेंद्र, प्रकाश और उम्मेद सिंह प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। बुधवार को मतदान के दौरान प्रकाश और राजेंद्र पक्ष में फर्जी वोटिंग पर नोकझोंक हो गई थी। दोनों पक्षों ने थाने में सुलहनामा कर लिया था। गुरुवार सुबह 10:30 बजे राजेंद्र पक्ष के मान सिंह (22) पुत्र उमाशंकर से प्रकाश पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हुई। गोली लगने से मान सिंह घायल हो गया। तभी मौके पर थाना खेड़ा राठौर, जैतपुर और बासौनी थाना की पुलिस आ गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सबसे पहले गांव के प्रकाश के घर में दबिश दी। घर पर सो रहे उसके बेटे योगेंद्र (15) को खींचकर ले जाने लगे। आरोप है कि प्रकाश की पत्नी कुसुमा ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी पिटाई की। घर में रखी कुर्सी, चूल्हे, टीवी आदि सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन

कुसुमा ने पुलिस पर लूट का आरोप भी लगाया है। इसके बाद पुलिस ने छन्नूलाल, भूरेलाल के घर का दरवाजा तोड़ दिया। विरोध करने पर महिलाओं से धक्का मुक्की और गालीगलौज की। आरोप है कि लेखराज के घर में घुसकर उनकी पत्नी राधा देवी और पुत्रवधू मंजू से अभद्रता की। बचाने आई बीमार नातिन सपना को धक्का दे दिया। इससे वह बेहोश हो गई। राजेश के घर में भी उसकी पत्नी मंजू पर भी लाठियां बरसाईं। इसके बाद पुलिस ने अन्य घरों में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ खेड़ा राठौर वीरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी थी। तोड़फोड़ और मारपीट की बात गलत है।
घायल के घरवालों को ही उठाया
बाह। गांव में दबिश के दौरान पुलिस ने घायल युवक मान सिंह के भाई रामेंद्र, भारत, दादा बलवीर, चाचा राजू को हिरासत में ले लिया।
शिकायत के बाद भी हथियार नहीं किए बरामद
बाह। गांव के लोगों के हथियार थाने में जमा हैं। फिर भी महुआशाला में फायरिंग हो गई। घायल मान सिंह के घरवालों का कहना है कि मतदान से एक दिन पहले पुलिस को गलियों में असलाहधारी लोगों के घूमने की जानकारी दी थी। तब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed