{"_id":"6aa06dc1db3347096e06441a","slug":"elderly-woman-dies-in-road-accident-while-returning-from-sister-in-laws-funeral-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-172514-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जेठानी के अंतिम संस्कार से लौट रहीं वृद्धा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जेठानी के अंतिम संस्कार से लौट रहीं वृद्धा की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
आदमपुर। रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली में सोमवार देर शाम बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार चंद्रा देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
चंद्रा देवी पति खूबचंद के साथ रूपानांगल गांव में रहती थीं। वह जेठानी की मौत में शामिल होने भावली आई थीं। सोमवार रात बेटे अरविंद के साथ स्कूटी से लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली गलत दिशा में आकर स्कूटी से टकरा गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली। मृतका के पीछे पांच बेटियां और दो बेटे हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद