फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police gave final report in court on human traffiking

मानव तस्करी के मामले में 29 दिन में लगा दी फाइनल रिपोर्ट

Mon, 11 Jul 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
police gave final report in court on human traffiking
जांच - फोटो : demopic

विज्ञापन
जयपुर हाउस की एक कोठी में झारखंड की किशोरी से बंधुआ मजदूरी कराने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने लापरवाही की। 29 दिन बाद ही केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। आरोपी कोठी संचालक को क्लीन चिट दे दी। प्लेसमेंट एजेंसी और महिला के बारे में भी पड़ताल तक नहीं की गई।
बता दें, झारखंड की संजना (परिवर्तित नाम) को वर्ष 2007 में एक महिला बहाने से दिल्ली ले आई थी। उक्त महिला ने उसे दिल्ली की दुर्गा प्लेसमेंट एजेंसी को बेच दिया था। आरोप था कि जयपुर हाउस के एक व्यापारी ने 25 हजार में उसे खरीदा था। तब संजना की उम्र तकरीबन आठ साल थी। उससे जबरन मजदूरी कराई गई। पिछले दिनों संजना का भाई और एक सामाजिक कार्यकर्ता आगरा आए। बाल कल्याण समिति से उसे मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। संजना को पुलिस की मदद से मुक्त कराया। वहीं समिति की ओर से व्यापारी, प्लेसमेंट एजेंसी के राम प्रसाद और करमी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो जून को केस में एफआर लगा दी। थाना लोहामंडी पुलिस का कहना है कि संजना ने कोर्ट में बयान दिया था कि उसे कोठी में रहने में कोई दिक्कत नहीं है। वह अपनी मर्जी से रह रही है। इसी आधार पर रिपोर्ट लगाई गई। 
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट में उम्र 19 साल बताई 
परिवारीजनों ने संजना की शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर उम्र 17 साल बताई थी, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में उसकी उम्र 19 साल बताई गई। इसी आधार पर कोर्ट ने उसे बालिग माना। इस कारण उसे अपनी मर्जी पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रय गृह से आई थी पुलिस 
31 मई को थाना लोहामंडी पुलिस संजना को मेडिकल कराने की बात कहते हुए अपने साथ ले गई। इसके बाद उसे गृह नहीं लाया गया। उसे कोठी में फिर से भेज दिया गया था, जबकि बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाना चाहिए था। 


पुलिस ने नहीं की ठीक से पड़ताल 
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस का कहना है कि दिल्ली की प्लेसमेंट एजेंसी के बारे में पुलिस को पड़ताल करनी चाहिए थी। झारखंड से बड़ी संख्या में लड़कियों को बंधुआ मजदूरी के लिए लाया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। 
यह सवाल 
. दिल्ली की प्लेसमेंट एजेंसी के बारे में पड़ताल नहीं? 
. झारखंड से लड़कियों को कौन लेकर आ रहा है? 
. आरोपी कोठी संचालक को ही क्यों सौंपी संजना? 
. कोठी संचालक के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed