{"_id":"57c3389b4f1c1b4a38d50ac9","slug":"new-agra-rap","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वीं का छात्र निकला छात्रा से रेप का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 वीं का छात्र निकला छात्रा से रेप का आरोपी

Updated Mon, 29 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
न्यू आगरा क्षेत्र में दसवीं की छात्रा से घर में घुसकर दुराचार करने का आरोपी 12 वीं का छात्र निकला। पुलिस पूछताछ में उसने खुद को नाबालिग बताया। इस पर पुलिस ने उसकी दसवीं की सनद देखी। इसके अनुसार उसकी उम्र 18 साल से कुछ कम है। उसे सोमवार को जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि उसकी छात्रा के साथ तीन महीने पहले दोस्ती हुई थी। पीड़ित और आरोपी एक ही बिरादरी के हैं। बता दें, शनिवार को छात्रा ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि उसके साथ दयालबाग में चलती कार में गैंगरेप किया। दरिंदों ने उसके साथ उसकी तीन साल की ममेरी बहन का किडनेप किया। उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया गया था। इस पर पुलिस में दिन भर हड़कंप मचा रहा। रात में पुलिस ने आरोपियों के बारे में पूछा तो उसने पड़ोसी का नाम लिया।
इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। आरोपी ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसका पता छात्रा को चला तो उसने भी बयान बदल लिया। उसने मामा के सामने बयान दिया कि रेप कार में नहीं, घर के अंदर किया गया। एएसपी अनुराग वत्स ने बताया कि आरोपी को सोमवार को जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
मलपुरा में 13 वर्षीय किशोरी से दुराचार
मलपुरा। क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप उसकी सहेली के मामा पर है। उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस उसे अभी पकड़ नहीं पाई है। एफआईआर के मुताबिक घटना 25 अगस्त की है। सहेली उसे घर से बुलाकर ले गई थी। उसके मामा ने उससे ऐसा करने के लिए कहा था। इसके बाद आरोपी उसे एकांत में ले गया। वहां उसके साथ दुराचार किया। उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे पूरे गांव में बदनाम कर देगा। इस पर वह चुप रही। लेकिन जब तबीयत बिगड़ने लगी तो मां को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद थाने पर पिता ने तहरीर दी।
किशोरी से छेड़छाड़ का एक आरोपी गिरफ्तार
आगरा। शाहगंज में किशोरी से छेड़छाड़ मामले में फरार एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
बता दें, 16 अगस्त को किशोरी के साथ घर के बाहर कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट कर दी थी। घटना की जानकारी पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी रिजवान को पकड़ लिया।
बरहन में महिला के साथ दुष्कर्म
बरहन। थाना क्षेत्र के एक गांव में दोपहर के समय खेतों में घास काटने गई एक महिला (35) के साथ गांव के ही नरेश पुत्र नेत्रपाल ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बाद में पति के साथ थाने पहुंची महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है।