{"_id":"592d83b24f1c1b050abdafa5","slug":"morphed-photo-sent-on-facebook-to-break-marriage-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने लड़की के मंगेतर को भेजे अश्लील फोटो, टूट गई शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे आशिक ने लड़की के मंगेतर को भेजे अश्लील फोटो, टूट गई शादी
ब्यूरो/ अमर उजाला वृंदावन
Updated Tue, 30 May 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट कर एक युवती की शादी तुड़वा दी। आरोपी युवक अब युवती के परिवार पर शादी का दबाव बना रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नई दिल्ली निवासी 23 वर्षीय एक युवती की शादी 28 अप्रैल 2017 को होनी थी। लेकिन, इससे पहले ही नगर के गोपीनाथ बाजार निवासी एक युवक ने युवती के होने वाले दूल्हे की फेसबुक आईडी पर फोटो मॉर्फिंग के जरिए युवती के कुछ अश्लील फोटो पोस्ट कर दिये। इससे युवती की शादी होने से पहले ही टूट गई।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी वृंदावन में अपनी नानी के घर पर पिछले पांच सालों से रही रही थी। इस दौरान एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। युवक ने मिलने-जुलने के दौरान बेटी के कई फोटो खींच लिए।
विज्ञापन
युवक ने वही फोटो मॉर्फिंग कर पहले शादी तुड़वा दी और अब इंटरनेट पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव डाल रहा है। उधर, लड़की ने मंगलवार को कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापिका डा. लक्ष्मी गौतम से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।