फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot from Retired inspector

रिटायर्ड इंस्पेक्टर से पुलिस के सामने एक लाख लूटे

Thu, 07 Jul 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 07 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
loot from Retired inspector
कैमरे में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस लाइन रोड पर सुंदरपाड़ा में साईं धाम मंदिर के ठीक सामने फायर ब्रिगेड के रिटायर्ड इंस्पेक्टर नारायण सिंह से बुधवार दोपहर एक बजे एक लाख रुपये लूट लिए गए। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे उनके घर के गेट पर बैग लूटा। हैरानी यह रही कि पास में ही चीता मोबाइल के सिपाही मौजूद थे। नारायण सिंह के चिल्लाने पर सिपाहियों ने बदमाशों का पीछा नहीं किया। इसके बाद बदमाशों की बाइक कलेक्ट्रेट तिराहा पर फिसल गई। वहां ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी वाहन चेकिंग कर रहे थे। बदमाश आराम से उठे और चले गए। 
विज्ञापन

2010 में सेवानिवृत्त हुए नारायण सिंह के नाती की 10 दिन बाद शादी है। इसी के लिए एसबीआई की छीपीटोला स्थित शाखा से एक लाख रुपये निकालकर लाए थे। बैग में कैश रखा था। रास्ते में आम खरीदे। ये भी बैग में रख लिए। उन्होंने बताया कि  वह एक  पैर घर के अंदर रख चुके थे, तभी पीछे से आए बदमाशों ने बैग छीन लिया।
विज्ञापन

इसके बाद कलेक्ट्रेट तिराहा की ओर भागने लगे। पास खड़े चीता मोबाइल के सिपाही देखते रहे। बकौल नारायण सिंह, उनके चिल्लाने पर सिपाही चार कदम चले और फिर लौट आए। उन्हें बाद में पता चला कि बदमाशों की बाइक  थोड़ी ही दूरी पर कलेक्ट्रेट तिराहा पर फिसल गई थी। उन्हाेंने एफआईआर नाई की मंडी थाना में दर्ज कराई गई है। नारायण सिंह का एक बेटा कमल फीरोजाबाद में सब इंस्पेक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे में कैद हुई वारदात
नारायण सिंह के घर के ठीक बराबर में विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता आनंद टाइटलर का आफिस है। इसके बाहर तीन कैमरे लगे हैं। सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने फुटेज देखकर बदमाशों का हुलिया नोट किया।


दो साल में चौथी लूट 
पुलिस लाइन रोड पर आईजी का आवास है। कई पुलिस अफसर बैठते हैं। इसके बावजूद इस रोड पर अपराध हो रहे हैं। दो साल में यह चौथी लूट है। इससे पहले लेखपाल को डंडा मारकर कैश लूटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed