फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lohamandi

दुस्साहस: लोहामंडी थाने के पास लोहा कारोबारी को गोली मारी

Sat, 22 Oct 2016 12:54 AM IST
दुस्साहस: लोहामंडी थाने के पास लोहा कारोबारी को गोली मारी
दुस्साहस: लोहामंडी थाने के पास लोहा कारोबारी को गोली मारी Updated Sat, 22 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
lohamandi
दुस्साहस: लोहामंडी थाने के पास लोहा कारोबारी को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 लोहामंडी थाना के पास शुक्रवार सुबह लोहा कारोबारी और भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन को गोली मार दी गई। दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने कुल तीन फायर किए, जिनमें से दो मिस हो गए। राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया गया है। हमला कराने का शक व्यापारी की बुआ के दो बेटों समेत एक अन्य पर है। आरोप है कि उन्होंने दो अज्ञात लोगों से हमला कराया। 
विज्ञापन

जगन्नाथपुरम कालोनी, खतैना रोड निवासी सिद्धार्थ जैन पुत्र दिवंगत सुशील कुमार जैन की तोपखाना, लोहामंडी में इंदर लाल कृष्ण मुरारी जैन के नाम से फर्म है। सुबह तकरीबन नौ बजे वह बेटा और बेटी को स्कूल छोड़कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन

सिद्धार्थ जैसे ही जयपुर हाउस से खतैना रोड स्थित लाट भैरों मंदिर की तरफ आए तभी पीछे से दो बाइक पर चार हमलावर आए। उन्होंने तीन फायर किए। एक गोली उनकी बाई तरफ कंधे में जा लगी। वह गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से लोहामंडी थाना महज 400 से 500 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद पुलिस को भनक नहीं लग सकी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। व्यापारी के परिचित लल्ले श्रीवास्तव और आलोक उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां से संजय प्लेस स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी और भाजपा नेता हास्पिटल पर आ गए। उन्होंने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।
पुलिस ने बताया कि हमले के मामले में सिद्धार्थ जैन ने बुआ रजनी जैन, रजनी के बेटे सुरेश, महेश उर्फ छोटे, ज्ञान जैन, रिश्तेदार गौरव जैन पुत्र अशोक कुमार सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि तोपखाना में पुराने मकान को लेकर सिद्धार्थ का बुआ के लड़कों से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी भी चल रही है। दूसरा पक्ष मुकदमा वापसी का दबाव बना रहा था। कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। इसी के चलते उस पर हमला कराया गया। 

हमलावरों की गिरफ्तारी को 24 घंटे का अल्टीमेटम 
आगरा। आखिर जिसका डर था वही हुआ। कमला नगर में सराफ को गोली मारकर लूट की घटना के तीन दिन बाद लोहा व्यापारी को निशाना बनाया गया। हमलावर थाने के पास वारदात कर बड़े आराम से फरार हो गया। पुलिस की निष्क्रियता का इससे ही पता चलता है कि घायल के अस्पताल पहुंचने के बाद लोहामंडी पुलिस को घटना की जानकारी हो सकी। घटनास्थल पर पुलिस सुराग तलाशकर खाली हाथ लौट आई। 
लोहा व्यापारी को गोली मारने की घटना की जानकारी पर बाजार में अफरातफरी मच गई। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस की निष्क्रियता पर आक्रोश व्यक्त किया। अस्पताल पहुंचे व्यापारियों का कहना था कि थाने के पास बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं और पुलिस को पता भी नहीं चलता है। हमलावरों की 24 घंटे के अंदर नहीं की जाती है तो व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा। उधर, भाजपा नेता शरद चौहान सहित अन्य पदाधिकारी अस्पताल में घायल व्यापारी का हालचाल जानने पहुंचे। 

कहीं नजर नहीं आई पुलिस की चेकिंग 
आगरा। व्यापारियों के साथ आए दिन लूट और हमले की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बनाया गया चेकिंग प्लान एक बार फिर फेल नजर आया। लोहामंडी में कारोबारी और भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन को गोली मारने के बाद हमलावर बड़े आराम से भाग निकले। न तो कहीं चेकिंग नजर आई और न ही कहीं पुलिस की चीता मोबाइल। 
सिद्धार्थ जैन को गोली लगने का पता पुलिस को आधा घंटे बाद चला। जब तक घायल को राहगीर अस्पताल ले जा चुके थे। जिस रोड पर वारदात हुई वहां पर सुनसान रहता है। मगर, थाना महज 400 से 500 मीटर की दूरी पर ही है। व्यापारी खतैना रोड पर ही रहता है। उसके घर के पास ही वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें, हाल ही में चेकिंग का प्लान बनाया गया है। प्वाइंट बनाकर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। मगर, इस घटना में दो बाइक पर आए चार हमलावर हथियार लेकर बड़े आराम से फायरिंग करते हुए निकल गए। लोगों का कहना था कि पुलिस की चेकिंग या फिर चीता मोबाइल की गश्त होती तो हमलावरों को घेराबंदी करके पकड़ा भी जा सकता था।

सीसीटीवी फुटेज चेक करेगी पुलिस 
लोहा व्यापारी को गोली मारने वाले हमलावर किस तरफ से आए और किस ओर भागकर गए, इसके बारे में पता करने के लिए पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है। 
अधिकारी नहीं आए 
व्यापारी पर हमले की घटना के बाद एक बार फिर अधिकारी मौके पर नहीं आए। इसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed