फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in agra a man murdered his mother with the help of wife

बहू ने पकड़े हाथ-पैर और बेटे ने घोंट दिया मां का गला

Fri, 09 Jun 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 09 Jun 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
in agra a man murdered his mother with the help of wife
हत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना लोहामंडी के राजनगर में गुरुवार रात को घर में सोते समय महिला की उसी के बेटे और बहू ने गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे को शक था कि मां 50 गज का प्लाट बेचकर सारा पैसा शादीशुदा बहन को दे देती। बेटे के इस कृत्य को जिस किसी ने सुना वह सन्न रह गया। हर कोई उसे कोस रहा था।
विज्ञापन


राजनगर निवासी रामरति (55) के पति कैलाशी की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे थे। इनमें से बड़ा बेटा दिनेश, बेटी नीतू और एक बेटा प्रेमचंद था। प्रेमचंद की सात साल पहले घर में करंट लगने से मौत हो गई थी। बड़ा दिनेश मजदूरी करता है। उसकी शादी 2010 में सरेंधी (राजस्थान) की बबीता से हुई थी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि रामरति कमरे में चारपाई पर सो रही थी। रात तकरीबन 12:30 बजे दिनेश ने सोते समय तकिये से मां का मुंह दबाने का प्रयास किया। रामरति सीढ़ियों की तरफ भागी मगर बबीता ने पकड़ लिया। इसके बाद जमीन पर घसीटकर ले गए। बबीता ने हाथ पैर पकड़े, दिनेश ने मां का गला घोंट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात तकरीबन तीन बजे पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की बुआ शशि को मां की मौत की जानकारी दी। आरोपियों ने बिजली बंद कर दी थी। इसलिए बुआ को गले पर निशान नहीं दिखे। शुक्रवार तकरीबन आठ बजे मोहल्ले के लोग जुटे तो निशान देख उन्हें शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिनेश और बबीता को गिरफ्तार कर लिया।


दिनेश ने बयान पहले दिया कि वह तो आगे के कमरे में सो रहा था। मां को किसने मारा यह पता नहीं। आशंका जताई कि आंगन खुला हुआ है। सीढ़ी से कोई आया और हत्या करके चला गया। सख्ती से पूछताछ पर दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed