{"_id":"99dc6e9b02fb49fbdf7d8b065d3c5f08","slug":"gangrape-with-10th-class-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेब के जाल में फंसाकर लूटी छात्रा की आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरेब के जाल में फंसाकर लूटी छात्रा की आबरू
अागरा ब्यूूराे
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के प्रेम जाल में फंसकर दसवीं की छात्रा धोखे का शिकार हो गई। युवक उसे घर से भगाकर ले गया। उसे घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्त को सौंप दिया। उसने भी दुष्कर्म किया। अब उसे कहीं और ले जाने की तैयारी करने लगे। मगर, पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। छात्रा भी बरामद कर ली है।
न्यू आगरा क्षेत्र की किशोरी 22 फरवरी को लापता हो गई थी। परिवारीजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। क्षेत्र के एक युवक पर उसको भगा ले जाने का शक जताया। पुलिस ने युवक के घर पर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। पुलिस और परिवारीजन किशोरी की तलाश में लगे थे।
रविवार को वाटर वर्क्स से उसे बरामद कर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि युवक ने उसे एक घर पर ले जाकर बंधक बना लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। सिकंदरा में रहने वाले अपने दोस्त के हवाले कर दिया। उसने भी दुष्कर्म किया। उसे किरावली क्षेत्र में भी रखा गया। युवक उसे आगरा से बाहर ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच उसे भनक लगी कि पुलिस उसकी तलाश में है। इस पर वह घर पहुंच गया। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका दोस्त भी पकड़ लिया। इस मामले में गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। उसके कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
घटना : 2
पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, वीडियो क्लीपिंग बनाई
छत्ता क्षेत्र के संजय (परिवर्तित नाम) की दिल्ली के एक युवक से दोस्ती थी। वह अक्सर उसके घर आया करता था। युवक की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जनवरी में वह संजय के घर आया। उस वक्त संजय काम से गया हुआ था। आरोप है कि युवक ने उसकी पत्नी को प्रसाद खिला दिया। उसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिससे जिससे वह बेहोश गई। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। मोबाइल से उसकी क्लीपिंग भी बना ली। होश में आने पर महिला ने विरोध किया तो क्लीपिंग को यू ट्यूब पर डालकर बदनाम करने की धमकी देने लगा। अब वह उस पर पत्नी बनकर रहने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने थाना छत्ता पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को उसने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया।
वारदात : 3
शोहदे ने छेड़छाड़ के विरोध पर की मारपीट
शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती घरों में काम करती है। सोमवार वह एक घर से काम करके घर लौट रही थी। रास्ते में उसे एक युवक मिला। वह उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। युवती ने शोर मचाया तो उसका मालिक पहुंच गया। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ युवक मारपीट करने लगा। शोरशराबा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस पर आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।