फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang robbed cash from auto-earrings

ऑटो गैंग ने महिला से नगदी-झुमके लूटे

Fri, 04 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
gang robbed cash from auto-earrings
खंदौली के पेंतीखेड़ा की महिला किरन से झुमके और नगदी लूट ली गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एत्माद्दौला थाना के पास गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खंदौली के पेंतीखेड़ा की महिला किरन से झुमके और नगदी लूट ली गई। ऑटो सवार दो महिलाओं और तीन युवकों ने उसे पहले रुमाल सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश की। उसने उनका इरादा भांप लिया। इस पर उससे लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

किरन रामबाग से ऑटो में सवार हुई थी। उसे धनौली स्थित अपनी बहन की ससुराल जाना था। बहन को चोट लग गई थी। उसे देखने जा रही थी। आटो में पहले से दो महिला और तीन युवक सवार थे। किरन ने बताया कि एत्माद्दौला के सामने एक महिला ने उसके मुंह पर रुमाल घुमाना शुरू किया।
विज्ञापन

उसने उसे मना किया तो दूसरी शुरू हो गई। उसने इसका विरोध किया तो चालक ने आटो रोक लिया। बोला, आगे नहीं जाना, उतरो। वह जैसे ही उतरी, एक महिला ने उसके हाथ पकड़ लिए और युवक ने झुमके लूट लिए। अन्य युवकों ने पर्स छीन लिया। इसमें एक चेन और 350 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट केबाद पूरा गैंग आटो से ही फरार हो गया। बता दें, यमुना पार में आटो गैंग सक्रिय है। इसके बदमाश यात्रियों को बेहोश करके लूटते हैं। दो महीने में छह वारदात हो चुकी हैं। शहर में बाइकर्स गैंग का पहले से खौफ है। अब आटो गैंग भी खतरनाक हो गया है। 

पुलिस ने पीड़िता को चक्कर कटवाए
आगरा। किरन ने बताया कि वह पहले एत्माद्दौला थाना गई। इसके पास ही घटना हुई थी। यहां पुलिस ने तहरीर नहीं ली। कह दिया घटनास्थल छत्ता थाना क्षेत्र का है, छत्ता थाना जाओ। वह छत्ता पहुंची तो यहां पुलिस ने कहा कि एत्माद्दौला जाना होगा। इसके बाद वह वापस एत्माद्दौला आई। इस बीच ढाई घंटा बीत गया। चार बजे एत्माद्दौला थाना ने तहरीर ली। लेकिन रात आठ बजे तक केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed