{"_id":"0dfdb88fec38a5cfab7ea9bf107ee1d9","slug":"entered-the-car-in-the-wedding-ceremony-a-death-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुरा के नगला बेर में गुरुवार रात करीब 11 बजे बडा़ ही दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार से चल रही मारूति 800 कार शादी समारोह में जा घुसी। इसकी टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
नगला बेर में बारात किरावली के ट्याली से आई थी। जयमाला की तैयारी चल रही थी। विवाह मंडप के बाहर बाराती नाच रहे थे। वधु पक्ष के लोग भी वहीं पर मौजूद थे। तभी गलत दिशा से मारूति कार तेज रफ्तार से आई। किसी को हिलने तक का मौका नहीं मिला। कार की टक्कर वहां खड़े वधु पक्ष के चार लोगों को लगी। ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया।
वह दीवार से जाकर टकराई । टक्कर से एक बच्चे समेत चार लोग घायल हुए। इनमें से रंजीत ( 40) की मौके पर ही मौत हो गई। कपूर चंद और अमित और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, लोगों ने ग्यासपुरा निवासी कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।