फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   The smell of clothes led coca to the suspects' homes, uncovering a theft worth two lakh rupees; two suspects a

छत्तीसगढ़: दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक, ऐसे खुली राज

Wed, 09 Sep 2026 01:13 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

दो लाख रुपये की चोरी के बाद चोरों ने सबूत मिटाने के लिए डीवीआर तक तोड़कर नदी में फेंक दिया। पुलिस के सामने मामला उलझा हुआ था, लेकिन घटनास्थल से मिले एक कपड़े ने पूरी कहानी बदल दी। कपड़े की गंध सूंघते ही पुलिस डॉग ‘कोका’ संदिग्धों के घर तक पहुंच गया।

विज्ञापन
The smell of clothes led coca to the suspects' homes, uncovering a theft worth two lakh rupees; two suspects a
घटना में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के मोतीपुर में दुकान से हुई करीब दो लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो लाख आठ हजार 580 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। चोरी की वारदात का सुराग तलाशने में पुलिस डॉग 'कोका' की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोतीपुर भाठापारा निवासी सुरेश महाजन चार सितंबर को किसी काम से गुमला, झारखंड गए थे। अगले दिन वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि दुकान से नकदी और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर गायब है। इसके बाद उन्होंने दरिमा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले एक कपड़े को पुलिस डॉग कोका को सूंघाया गया। पुलिस के अनुसार, कपड़े की गंध के आधार पर कोका संदिग्धों के घर तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में सिद्धार्थ निषाद उर्फ रानू (25) और कबीर दास उर्फ विक्की (21), दोनों निवासी मोतीपुर, ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पहले इसी दुकान में काम कर चुके थे और काफी समय से चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों ने दुकान में लगे डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर को तोड़ दिया और उसके टुकड़ों को बेलखरिखा नदी में फेंक दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके।


न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले की जांच में पुलिस डॉग हैंडलर आरक्षक कुलेश्वर साहू, नीरज वर्मा और डॉग ‘कोका’ की भूमिका की सराहना की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चोरी की वारदात का खुलासा करने वाली पूरी टीम और डॉग दस्ते को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed