फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   chatra tandwa sidpa village police stone pelting woman hostage anil oraon injured

चतरा में पुलिस पर पत्थरों की बारिश: महिला को बंधक बनाए जाने की सूचना पर बवाल, थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन घायल

Wed, 09 Sep 2026 12:59 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 12:59 PM IST
सार

चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में महिला को बंधक बनाए जाने की सूचना के बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव बढ़ गया। युवक-युवती को भीड़ से सुरक्षित निकालने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन
chatra tandwa sidpa village police stone pelting woman hostage anil oraon injured
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में एक महिला को बंधक बनाए जाने की सूचना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। हमले में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को चार राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन

महिला को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिदपा गांव में एक महिला को बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी बताए जा रहे युवक-युवती को ग्रामीणों की भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीण अचानक उग्र हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी के गर्दन और हाथ में लगी चोट

पथराव की घटना में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव के गर्दन और हाथ में चोट लगी है। अन्य घायल पुलिसकर्मियों को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी अनिल उरांव का इलाज एनटीपीसी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने की फायरिंग

स्थिति लगातार बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की भीड़ के बीच फंसे युवक-युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पुलिस टीम पर पथराव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पहचान के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed